बबीता फोगाट का बड़ा खुलासा: पहलवानों के आंदोलन से लेकर विनेश-हूडा की राजनीति का खोला सच!

प्रसिद्ध पहलवान और बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने पहलवानों के आंदोलन, राजनीति और अपने करियर पर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने आंदोलन के पीछे की राजनीति और विनेश फोगाट को लेकर पूछे गए सवालों पर स्पष्ट विचार दिए.

NewsTak
Google CTA

बबीता फोगाट का बड़ा खुलासा: पहलवानों के आंदोलन से लेकर विनेश-हूडा की राजनीति पर बेबाक बोल

Read more!

हरियाणा की मशहूर पहलवान और बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने हाल ही में 'हरियाणा तक' (Haryana Tak) के खास पोडकास्ट में पहलवानों के आंदोलन, विनेश फोगाट की राजनीति और अपने राजनीतिक व खेल करियर को लेकर कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

आंदोलन की परमिशन और राजनीति पर सवाल

कुश्ती महासंघ (WFI) और बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ हुए पहलवानों के आंदोलन पर बबीता फोगाट ने अपनी स्थिति साफ की. आंदोलन की परमिशन दिलाने के आरोपों और वायरल पत्रों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि आंदोलन जिस उद्देश्य से शुरू हुआ था, उसमें राजनीति हावी हो गई. उन्होंने सवाल उठाया कि विनेश फोगाट और दीपेंद्र हूडा का आंदोलन में क्या रोल रहा और जब पहलवान संघर्ष कर रहे थे तब नेता कहाँ थे.

विनेश फोगाट और ओलंपिक का भावुक लम्हा

पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट के फाइनल तक पहुंचने और उसके बाद की स्थिति पर बात करते हुए बबीता ने कहा कि उनके पिता महावीर फोगाट को विनेश से काफी उम्मीदें थीं. जब विनेश डिसक्वालीफाई हुईं तो उनके पिता सबसे ज्यादा भावुक हुए थे.

टिकट कटने और राजनीति पर खुलकर बोलीं

2024 के चुनावों में पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने के सवाल पर बबीता ने बेहद सहजता से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि यह पार्टी का फैसला है और अनुशासन ही उनके लिए सर्वोपरि है.

दंगल से बदला जीवन

बबीता ने अपने संघर्ष के दिनों और महावीर फोगाट के अनुशासन को याद करते हुए बताया कि 'दंगल' फिल्म बनने के बाद समाज का नजरिया कितना बदल गया. आज देश की बेटियां उनसे प्रेरणा लेती हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे आ रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भले ही वह राजनीति में हों, लेकिन उनकी रग-रग में आज भी पहलवानी ही बसी है.