हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका देते हुए वरिष्ठ नेता बब्लू खटाना ने पार्टी का साथ छोड़ जननायक जनता पार्टी (JJP) का दामन थाम लिया है. 'हरियाणा तक' (Haryana Tak) के साथ एक खास बातचीत में बब्लू खटाना ने भाजपा छोड़ने की वजहों का खुलासा किया और आदमपुर से भाजपा विधायक भव्या बिश्नोई समेत पार्टी नेतृत्व पर जमकर हमला बोला.
ADVERTISEMENT
क्यों छोड़ा भाजपा का साथ?
एक्सक्लूसिव बातचीत में बब्लू खटाना ने बताया कि वे लंबे समय से पार्टी के लिए निष्ठा से काम कर रहे थे, लेकिन संगठन में कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की जा रही थी. उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता की आवाज़ को दबाया जा रहा था, जिससे तंग आकर उन्होंने भाजपा को अलविदा कहने का फैसला किया.
भव्या बिश्नोई पर तीखा हमला
भव्या बिश्नोई और बिश्नोई परिवार पर निशाना साधते हुए बब्लू खटाना ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और विधायक जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में कुछ खास लोगों का ही वर्चस्व रह गया है, जिसके चलते आम कार्यकर्ताओं का दम घुट रहा था.
JJP में शामिल होने की बताई वजह
JJP का दामन थामने पर बब्लू खटाना ने कहा कि दुष्यंत चौटाला की नीतियां और युवाओं व किसानों के प्रति उनका दृष्टिकोण ही उन्हें इस पार्टी की ओर ले आया. उन्होंने दावा किया कि JJP ही हरियाणा के युवाओं, किसानों और मेहनतकश वर्ग के हितों की सच्ची लड़ाई लड़ रही है। JJP में शामिल होकर वे क्षेत्र की जनता के अधिकारों के लिए और मजबूती से काम करेंगे.
ये भी पढ़ें: BJP नेत्री के पति ने कांग्रेस भवन के सामने स्कॉर्पियो में क्यों ली खुद की जान? अब खुली पूरी बात
ADVERTISEMENT


