बहादुरगढ़ में 10 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वालों का पुलिस ने किया 'तगड़ा इलाज', मुठभेड़ में लगी गोली!

हरियाणा के बहादुरगढ़ में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दो फरार आरोपियों मोहित और दीपक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. कसार गांव के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई और आरोपी मोहित के पैर में गोली लग गई.

bahadurgarh
bahadurgarh

न्यूज तक डेस्क

follow google news

हरियाणा के बहादुरगढ़ में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम देकर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इन बदमाशों ने मंगलवार को एक 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद से पुलिस लगातार इनकी तलाश में जुटी हुई थी.

Read more!

कसार गांव के पास हुई मुठभेड़

पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट (AVT) टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध बदमाश हथियार लेकर कसार गांव के पास KLJ हाइट्स से पटेल नगर जाने वाली सड़क पर घूम रहे हैं. सूचना मिलते ही जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग कर दी.

सेल्फ डिफेंस में पुलिस ने चलाई गोली

पुलिस ने बदमाशों का पीछा जारी रखा. कुछ दूर जाकर बदमाशों की बाइक स्लिप हो गई, जिसके बाद उन्होंने दोबारा पुलिस पर फायर करने का प्रयास किया. पुलिस ने आत्म रक्षा (Self Defense) में जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें एक मुख्य आरोपी मोहित उर्फ मेंडी के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे आरोपी दीपक को पुलिस ने मौके से दबोच लिया. घायल आरोपी मोहित को पहले बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक (PGI Rohtak) रेफर कर दिया गया.

आरोपी मोहित उर्फ मेंडी का है बड़ा क्रिमिनल रिकॉर्ड

मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम शुभम सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी सेक्टर-6 थाने में दर्ज माइनर रेप केस में वांछित थे. दोनों आरोपी लाइन पार इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोहित उर्फ मेंडी एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से ही चोरी, झपटमारी (Snatching), मारपीट और आर्म्स एक्ट के करीब 15 क्रिमिनल केस दर्ज हैं. वहीं दूसरे आरोपी दीपक के भी आपराधिक रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है.

 

    follow google news