भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन और मार्च को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने इस पूरे आंदोलन को देश के खिलाफ एक बड़ा षड्यंत्र करार देते हुए इसके पीछे अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क का हाथ होने की बात कही है. बृजभूषण शरण सिंह के इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का 'लहरा दो तिरंगा' मार्च आयोजित किया जाना था. हालांकि, इससे ठीक पहले एनडीएमसी (NDMC) ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर के लिए बंद रखने का आदेश जारी कर दिया. माना जा रहा है कि यह कदम CJP के प्रस्तावित प्रोटेस्ट के मद्देनजर उठाया गया है.
बृजभूषण शरण सिंह ने क्या आरोप लगाए?
बृजभूषण शरण सिंह ने इस आंदोलन पर तीखा हमला बोलते हुए इसे देश की छवि खराब करने की साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के एक बड़े व्यवसायी (एलन मस्क की ओर इशारा करते हुए) के इशारे पर यह सब हो रहा है. उन्होंने कहा, "यह हमारे देश के खिलाफ एक बहुत बड़ा षड्यंत्र है. अब इस देश की तुलना बांग्लादेश और पाकिस्तान से की जा रही है. "
बृजभूषण ने यह भी आरोप लगाया कि जो विदेशी ताकतें या व्यवसायी भारत में अपनी शर्तों पर व्यापार करना चाहते हैं, वे इस तरह के आंदोलनों को हवा दे रहे हैं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को लेकर निकाले गए मार्च पर भी आपत्ति जताई.
क्यों हो रहा है CJP का प्रदर्शन?
यह पूरा मार्च CJP फाउंडर अभिजीत दीप द्वारा पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरभ दास के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है. इन दोनों नेताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है. अभिजीत दीप का आरोप है कि उन्हें सिर्फ तिरंगा फहराने के कारण हिरासत में लिया गया है. वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने इस प्रोटेस्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही है.
ये भी पढ़ें: शूज खरीदने में 4 दुकान और शादी के फैसले में जल्दबाजी? Gen Z के बीच वायरल ताई सावित्री ने दी जिंदगी की सबसे बड़ी सीख
ADVERTISEMENT


