Breaking: पंजाब BJP दफ्तर के बाहर धमाका, पूरे चंडीगढ़ में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में पंजाब भाजपा दफ्तर के बाहर बुधवार शाम धमाका. ब्लास्ट के बाद वाहनों में घुसे छर्रे, मौके पर सीआरपीएफ तैनात. धमाके की प्रकृति और कारणों की जांच जारी, इलाके में अफरा-तफरी.

NewsTak
ब्लास्ट के बाद कार और स्कूटी में धंसे छर्रे.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर बुधवार शाम को धमाका हो गया. धमाके के बाद छर्रे पास खड़े वाहनों में घुस गए. धमाके के बाद कुछ टुकड़े और छर्रे मौके से मिले हैं. धमाका किस तरह का था अभी तक ये पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि ब्लास्ट काफी बड़ा नहीं था. 

Read more!

चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाके के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इस घटना के बाद बीजेपी दफ्तर के बाहर CRPF तैनात कर दी गई है. चंडीगढ़ पुलिस के सूत्रों के मुताबिक धमाका शाम 5 बजे हुआ. पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है. प्रथम दृष्टया, दो लोग एक दोपहिया वाहन से उतरे और उन्होंने एक देसी बम फेंका. BJP कार्यालय के निशाने पर होने के बारे में कोई विशेष इनपुट नहीं था. सूत्रों का कहना है कि यह ग्रेनेड हमला नहीं, बल्कि एक देसी बम था. इसमें कोई घायल नहीं हुआ है. कार के शीशे टूट गए और वहां खड़े दो स्कूटरों को छर्रों से नुकसान पहुंचा है. 

 

खबर अपडेट हो रही है...

    follow google news