'20 लोग घर में घुसे, मेरी मां को ...' ध्रुव राठी ने कांफ्रेंस में पुलिस रेड पर जो खुलासा किया वो पहले नहीं सुना होगा !

न्यूज तक डेस्क

• 05:27 PM • 12 Oct 2026

धुरी राठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि पुलिस बिना किसी आधिकारिक वर्दी और वारंट के उनके घर में घुसी और उनके परिजनों के साथ बदसलूकी करते हुए उन्हें जबरन ले गई.

NewsTak
Google CTA

प्रसिद्ध यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने अपने हालिया डिटेंशन और पुलिस कार्रवाई को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए. ध्रुव राठी ने पुलिसिया कार्रवाई को "किडनैपिंग और अबडक्शन" करार देते हुए कहा कि जिस तरह से बिना वर्दी के 20 लोग उनके घर में घुसे, वह बेहद भयावह और दिल दहलाने वाला अनुभव था. 

Read more!

पीएम 12 साल में नहीं कर पाए, इसलिए मुझे करनी पड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस

अपनी बात की शुरुआत करते हुए ध्रुव राठी ने कहा, "आज देश की हालत देखिए कि हरियाणा के एक छोटे से किसान परिवार से आने वाला यूट्यूबर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है, जबकि हमारे देश के प्रधानमंत्री बीते 12 सालों में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं दे पाए. " उन्होंने कहा कि एक पब्लिक फिगर होने के नाते जनता के प्रति जवाबदेही तय होना बेहद जरूरी है, इसीलिए उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब देने के लिए यह पीसी बुलाई. 

रेड या किडनैपिंग? घर के अंदर की पूरी कहानी

पुलिस रेड और डिटेंशन का जिक्र करते हुए ध्रुव राठी ने बताया कि उनके घर पर कोई वारंट या आधिकारिक पुलिस वर्दी में नहीं आया था. इसके अलावा ध्रुव ने बताया कि जब उनकी मां ने दरवाजा खोला तो उन्हें धक्का दिया गया.  इसके बाद करीब 20 लोग घर के अंदर घुस आए. दूसरे कमरे में सो रहे उनके पिता पर अचानक 5 लोग कूद पड़े और उनका गला दबाने (स्ट्रैंगुलेट करने) की कोशिश की.

ये भी पढ़ें:CJP Protest: राकेश टिकैत का बड़ा बयान- 'जेली, भाले और लाठी उठाने की कर लो तैयारी', किसान आंदोलन को लेकर दिया कड़ा संदेश