फरीदाबाद: चाय के बहाने घर आई, अपनी ही 2 जेठानियों पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, आखिर ऐसा हुआ क्या

फरीदाबाद के डबुआ में एक महिला ने आपसी विवाद के चलते अपनी दो जेठानियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसमें एक की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

फरीदाबाद
फरीदाबाद

सचिन गौड़

follow google news

हरियाणा के फरीदाबाद से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. यहां के डबुआ इलाके में आपसी रंजिश के चलते एक महिला ने अपनी ही दो जेठानियों पर पेट्रोल डालकर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की. इस खौफनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि दूसरी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है. हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों जेठानियां आपस में सगी बहनें थीं.

Read more!

चाय के बहाने रची साजिश

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला पिंकी सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे अपनी जेठानियों मीना और सीमा के घर आई थी. मीना और सीमा दोनों सगी बहनें थीं और एक ही घर में रहती थीं. पिंकी के हाथ में एक थैला था, जिसमें वह चुपके से पेट्रोल लेकर आई थी. दोपहर में तीनों ने मिलकर एक साथ चाय पी, लेकिन किसी को पिंकी के इरादों की भनक तक नहीं लगी.

छत पर जाकर दिया वारदात को अंजाम

शाम करीब 5:00 बजे जब मीना और सीमा छत पर थीं, तभी पिंकी बाल्टी में पेट्रोल लेकर पहुंची और अचानक उन दोनों पर उड़ेल दिया. इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पातीं, पिंकी ने माचिस जलाकर उन पर फेंक दी. शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सीमा ने दम तोड़ दिया. मीना की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. 

चरित्र पर शक और उपज का विवाद

पुलिस ने आरोपी पिंकी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में पिंकी ने बताया कि उसकी दोनों जेठानियां उसके चरित्र पर शक करती थीं और अक्सर उस पर कमेंट करती थीं. इसके अलावा, परिवार में खेती की उपज और पैसों को लेकर भी पुराना विवाद चल रहा था. इन्हीं बातों से तंग आकर उसने इतना बड़ा कदम उठाया. 

 

    follow google news