बिहार की चांदनी और शेखर ने फरीदाबाद के होटल में लिया कमरा नंबर 201, फिर रात में ऐसा क्या हुआ? मचा हड़कंप

सचिन गौड़

• 12:24 PM • 01 Nov 2026

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित वन स्टार गेस्ट हाउस में बिहार निवासी चांदनी कुमारी का शव मिला है. वह शनिवार सुबह शेखर राम नाम के व्यक्ति के साथ होटल में ठहरी थी. रात करीब 8:30 बजे उसका शव कमरे में मिला. शेखर राम फरार है. पुलिस पोस्टमार्टम और जांच के जरिए मौत की वजह पता लगा रही है.

Faridabad Hotel Death
Faridabad Hotel Death
Google CTA

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के एक होटल में संदिग्ध हालात में एक युवती की मौत हो गई. मृतका की पहचान बिहार की रहने वाली चांदनी कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

Read more!

सुबह शेखर राम के साथ होटल पहुंची थी चांदनी

घटना बल्लभगढ़ स्थित वन स्टार गेस्ट हाउस की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चांदनी कुमारी शनिवार की सुबह शेखर राम नाम के एक व्यक्ति के साथ इस होटल में आई थी. दोनों ने होटल का कमरा नंबर 201 बुक किया था. दिन में दोनों ने साथ वक्त बिताया और दोपहर के वक्त खाना लाने के लिए होटल से बाहर भी गए थे. इसके बाद दोनों वापस अपने कमरे में लौट आए थे.

रात में कमरे में बेड पर पड़ी मिली लाश

रात करीब साढ़े आठ बजे होटल स्टाफ को इस घटना की भनक लगी, जब उन्होंने कमरे के अंदर महिला का शव बेड पर पड़ा देखा. इसके बाद होटल में हड़कंप मच गया. होटल कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंच गई.

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक और क्राइम ब्रांच की टीम

मामले की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस ने क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलवा लिया. टीम ने कमरे की बारीकी से जांच की और वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है.

साथ आया युवक फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस के अनुसार, मृतका के साथ होटल में रुका युवक शेखर राम घटना के बाद से फरार है. पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है. फिलहाल मौत की असली वजह सामने नहीं आ सकी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा. इसके अलावा, पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि इस पूरी घटना की गुत्थी को सुलझाया जा सके.