32 सेकंड में 34 बार वार...दो बच्चों की मां के प्यार में पागल अमित ने प्रपोजल ठुकराने पर ले ली महिला टीचर की जान

सचिन गौड़

• 01:16 PM • 04 Aug 2026

फरीदाबाद के एक स्कूल में एकतरफा प्यार से बौखलाए सनकी अमित ने टीचर संध्या शर्मा की चाकू से वार कर हत्या कर दी. शादी का प्रपोजल ठुकराने और दूरी बनाने से रंजिश में आकर आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

फरीदाबाद से आया हैरान करने वाला मामला
फरीदाबाद से आया हैरान करने वाला मामला
Google CTA

फरीदाबाद के स्कूल में दिनदहाड़े 25 साल की महिला टीचर की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जब पुलिस ने मामले की पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी अमित उस महिला टीचर से सालों से एकतरफा प्यार करता था. वो काफी समय से संध्या से अपनी दिल की बात कहना भी चाहता था लेकिन संध्या उसे इंग्नोर कर देती थी. और यही इग्नोरेंश आज उसके मौत की वजह बन गई. 

Read more!

क्या है ये मामला 

हरियाणा फरिदाबाद के गांव सिकरोना स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे आरोपी अमित चेहरे पर कपड़ा बांधकर स्कूल परिसर में दाखिल हुआ. उसने वहां मौजूद कर्मचारियों और महिला सुरक्षाकर्मी से बड़े ही शातिराना अंदाज में झूठ बोला. अमित ने कहा कि संध्या मैडम को बाहर बुला दीजिए, उनके पति विक्की मिलने आए हैं. सुबह का समय था और कई बार कड़ी धूप और धूल-मिट्टी से बचने के लिए लोग अपना चेहरा ढक लेते हैं, इसलिए किसी को उस पर शक नहीं हुआ. वहीं अपने पति का नाम सुनते ही संध्या बिना किसी झिझक के कमरे से बाहर गैलरी की तरफ आ गईं. लेकिन बाहर उनका पति नहीं बल्कि उनकी मौत का सामान लेकर आया एक हैवान खड़ा था. 

महज 32 सेकेंड में 34 बार चाकू से वार  

जैसे ही संध्या बाहर पहुंचीं अमित ने बिना संभलने का मौका दिए उनके बाल पकड़ें और उसे अपनी तरफ खींच लिया. इसके बाद उसने बिना एक सेकेंड गवाए कमर से चाकू निकाला और संध्या पर अंधाधुंध वार करना शुरू कर दिया. इस दौरान अमित ने संध्या के पेट छाती और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला किया.  पुलिस और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सिर्फ 32 सेकेंड के भीतर अमित ने संध्या पर 34 बार चाकू से वार किए. इनमें से करीब 10 वार सीधे उनकी गर्दन और गले के पास किए गए थे, जिससे संध्या के शरीर से काफी ज्यादा खून बह गया था और इसी वजह से संध्या ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

बचाने पहुंचे संचालक को भी दी जान से मारने की धमकी  

वहीं चीख-पुकार की आवाज सुनकर स्कूल संचालक डॉ. तेजपाल शर्मा तुरंत मौके की ओर दौड़े. उन्होंने संध्या को बचाने और आरोपी को काबू करने की कोशिश की लेकिन अमित ने खून से सना चाकू उनकी तरफ भी लहरा दिया और उसे भी जान से मारने की धमकी दी. जान बचाने के लिए डॉ. तेजपाल पीछे हटे और इसी का फायदा उठाकर आरोपी अपनी बिना नंबर वाली बाइक पर सवार होकर फरार हो गया.  आनंद-फानन में संध्या को पास के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

क्या थी रंजिश की वजह?  

जिस स्कूल में संध्या पढ़ाती थी उसके संचालक तेजपाल शर्मा ने बताया कि संध्या लगभग एक साल पहले पास ही के एक गांव कोट में एक अन्य प्राइवेट स्कूल में टीचिंग की जॉब करती थी. वो स्कूल एक किराए की बिल्डिंग पर थी. जिस शख्स की बिल्डिंग में वह स्कूल था संध्या को हत्या का आरोपी अमित उसका भतीजा था. संध्या ने वहां लगभग एक साल तक नौकरी की और इसी दौरान उसकी पहचान अमित से हुई, लेकिन कुछ दिनों बाद अमित संध्या को तंग करने लगा. 

हालांकि शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने के कारण संध्या हमेशा उसे नजरअंदाज कर देती थीं. अमित की हरकतों से तंग आकर संध्या ने अपने परिजनों को बताया था, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और गांव में पंचायत भी हुई. पंचायत में अमित ने लिखित माफी मांगी थी. माफी मांगने के बाद भी अमित की नीयत नहीं बदली. इससे पीछा छुड़ाने के लिए संध्या ने अपना पुराना स्कूल छोड़ दिया, रहने का ठिकाना बदला और सिकरोना के स्कूल में पढ़ाने लगीं. अमित को यही बात नागवार गुजरी कि संध्या उससे पूरी तरह दूर हो गई हैं और उसने इस खौफनाक वारदात की साजिश रच डाली. 

पुलिस की कार्रवाई  

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स घटना स्थल पर पहुंचे. एवीटीएस सिकरौना की स्पेशल टीम ने तफ्तीश शुरू की और वारदात के महज दो घंटे के भीतर आरोपी अमित को धर दबोचा. फिलहाल सेक्टर-58 थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है.