फरीदाबाद की टीचर संध्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पति विकास ने बताया कैसे शुरू हुआ था दोनों के बीच विवाद, समाने आई कहानी

न्यूज तक डेस्क

• 03:31 PM • 05 Aug 2026

Faridabad School Teacher Sandhya Murder Case: फरीदाबाद में शिक्षिका संध्या की हत्या के बाद अब उनके पति विकास का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी संध्या को परेशान करता था और गांव में पंचायत के बाद माफी भी मांग चुका था. आखिर विवाद कैसे शुरू हुआ और फिर हत्या तक कैसे पहुंचा? जानिए पूरा मामला.

 फरीदाबाद संध्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा
 फरीदाबाद संध्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा
Google CTA

Faridabad School Teacher Murder: हरियाणा के फरीदाबाद में प्राइवेट स्कूल की टीचर संध्या की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस के अनुसार, आरोपी अमित ने स्कूल परिसर के ठीक बाहर संध्या पर ताबड़तोड़ 27 बार चाकू से हमला किया. आरोपी लंबे समय से शिक्षिका को परेशान कर रहा था. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई थी. इस बीच अब संध्या के पति विकास का बयान सामने आया है. उन्होंने इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

Read more!

जानिए कैसे शुरूहुआ था विवाद?

पति विकास के अनुसार, आरोपी अमित कोर्ट गांव का रहने वाला है. संध्या पहले जिस स्कूल में पढ़ाती थीं, वहां पेरेंट्स मीटिंग के दौरान एक कमजोर बच्चे की पढ़ाई को लेकर विवाद शुरू हुआ था. इसके बाद से आरोपी अमित उन्हें लगातार धमकियां देने लगा था. इस डर और परेशानी की वजह से संध्या ने वह स्कूल छोड़कर सरस्वती स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया था.

दूसरे स्कूल में भी पीछा नहीं छोड़ा

स्कूल बदलने के बाद भी आरोपी अमित का दुस्साहस कम नहीं हुआ और वह नए स्कूल के पास भी परेशान करने लगा. इसके बाद विकास तीन-चार लोगों को साथ लेकर आरोपी के घर गए थे. विकास का कहना है कि उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. तब आरोपी के परिजनों और गांव के सरपंच ने हाथ जोड़कर और पैर पकड़कर माफी मांगी थी कि आगे से ऐसा नहीं होगा.

माफी के बाद हुआ था फैसला

सरपंच और आरोपी के परिजनों के बार-बार मिन्नतें करने पर पीड़ित पक्ष ने आखिरी बार समझौता कर लिया था. लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि आरोपी फिर से ऐसी वारदात को अंजाम दे देगा. अब पीड़ित पति विकास की मांग है कि उनकी पत्नी के हत्यारे को सिर्फ और सिर्फ मौत की सजा मिलनी चाहिए.

अब जानें पूरा मामला?

हरियाणा के फरीदाबाद में एक निजी स्कूल की शिक्षिका संध्या की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमित करीब एक साल से संध्या को परेशान कर रहा था. इस मामले में गांव में दो बार पंचायत हुई और उसने माफी भी मांगी, लेकिन उसने पीछा नहीं छोड़ा. घटना वाले दिन आरोपी ने खुद को संध्या का पति बताकर स्कूल से बाहर बुलाया और उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. वारदात के बाद वह फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी की कैसे हुई मौत? सामने आई प्राइमरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट