'शराब पिलाई फिर बनाया संबंध', 3 साल तक सुपरवाइजर करता रहा गलत काम, जब पत्नी पर आई बात तो युवक ने दे दी जान!

गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करने वाले बिहार के राम पुकार ने सुपरवाइजर देवेंद्र की प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर लिया. 8 पन्नों के सुसाइड नोट में उसने सुपरवाइजर पर शराब पिलाकर शारीरिक शोषण करने, ब्लैकमेल करने, पैसे वसूलने और 'बिहारी' कहकर जलील करने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

gurugram
gurugram

आशीष कुमार झा

follow google news

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद हैरान और परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सेक्टर-20 के उद्योग विहार फेज-2 की एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले बिहार के बेगूसराय के रहने वाले युवक राम पुकार ने खुदकुशी कर ली. जान देने से पहले राम पुकार ने 8 पन्नों का एक भावुक और दर्दनाक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपने सुपरवाइजर देवेंद्र कुमार पर शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग और गंभीर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं.

Read more!

कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर बनाया शारीरिक संबंध

राम पुकार जनवरी 2022 से इस कंपनी में काम कर रहा था. अपने सुसाइड नोट में उसने आपबीती सुनाते हुए लिखा कि वह शराब नहीं पीता था, लेकिन एक दिन सुपरवाइजर देवेंद्र ने उसे कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी. जब वह बेसुध हो गया तो देवेंद्र ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद से आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और फरवरी 2022 से जुलाई 2023 तक उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा.

पैसों की मांग और 'बिहारी' कहकर जलील करने का आरोप

सुसाइड नोट के मुताबिक, जुलाई 2023 के बाद जब आरोपी देवेंद्र दूसरी जगह रहने गया तो वह राम पुकार से पैसों की डिमांड करने लगा. पैसे न देने पर वह पुलिस में बैठे अपने रिश्तेदारों की धमकी देता था, जिसके डर से राम पुकार ने उसे कई बार कैश में पैसे दिए. इतना ही नहीं, राम पुकार ने आरोप लगाया कि देवेंद्र उसे लगातार 'बिहारी' कहकर जलील करता था और बिहार की महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक और भद्दी टिप्पणियां करता था.

'पत्नी को बुलाओ या लड़की लाकर दो'

प्रताड़ना की हद तब पार हो गई जब सुपरवाइजर ने राम पुकार से अपने लिए लड़की का इंतजाम करने को कहा. जब राम पुकार ने मना किया, तो उसने कहा कि वह गांव से अपनी पत्नी को गुरुग्राम बुलाए. राम पुकार ने इस बात की शिकायत कंपनी के मैनेजर और एचआर (HR) से भी की थी और अपना डिपार्टमेंट बदलने की गुहार लगाई थी, लेकिन कंपनी की तरफ से कोई कड़ा एक्शन नहीं लिया गया. अंत में, अपनी पत्नी और परिवार की इज्जत पर बात आते देख राम पुकार अंदर से टूट गया और उसने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. उसने जान देने से ठीक पहले यह सुसाइड नोट अपने भाई को वॉट्सऐप पर भेजा था.

पुलिस पर भी लगे गंभीर आरोप

राम पुकार की मौत के बाद उसके परिजनों ने गुरुग्राम पुलिस पर भी बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि घटना के 30 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की. आरोप है कि पुलिस सुसाइड नोट से 'बिहारी' शब्द और पैसों के लेनदेन वाली बातें हटाने का दबाव बना रही थी. पुलिस के इस रवैए और टालमटोल से तंग आकर पीड़ित परिवार बिना एफआईआर दर्ज कराए ही शव को अंतिम संस्कार के लिए वापस बिहार ले गया.

 

    follow google news