गुरुग्राम में गैंगस्टर कौशल चौधरी के गुर्गों का आतंक सामने आया है. एक ठेकेदार से रंगदारी मांगने के लिए दर्जनों SUV गाड़ियों का काफिला साइट पर पहुंचा. बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में हथियारों का प्रदर्शन किया और ठेकेदार के सुपरवाइजर को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT
गुरुग्राम (Millennium City) में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. हाल ही में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर गैंगस्टर कौशल चौधरी के नाम पर हफ्ता वसूली का मामला सामने आया है.
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल पार्क और एलन ग्रुप जैसी साइट्स पर मिट्टी-पानी सप्लाई करने वाले ठेकेदार से रंगदारी की मांग की गई. 15 जुलाई की दोपहर, दविंदर लखीराम, दिनेश धैया, भोला, नवीन मुंडी और अजय धैया समेत 50-60 बदमाश दर्जनभर गाड़ियों के काफिले में साइट पर पहुंचे. आरोपियों ने ठेकेदार के सुपरवाइजर, रंजन को बंधक बनाया और धमकी दी कि काम जारी रखना है तो उन्हें हिस्सा देना होगा.
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
बदमाशों के इस काफिले की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. पीड़ित ठेकेदार ने राजेंद्र पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस का कहना है कि वे फुटेज के आधार पर जांच कर रहे हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
बढ़ते अपराध पर सवाल
खुलेआम दर्जनों गाड़ियों और हथियारों के साथ गुंडों का पहुंचना मिलेनियम सिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाता है. निवेशकों और व्यापारियों के मन में अब डर का माहौल है कि क्या ऐसे माहौल में गुरुग्राम का विकास संभव है?
ADVERTISEMENT


