गुड़गांव जलभराव पर जागा प्रशासन! कमिश्नर ने JE सुमित चहल को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

न्यूज तक डेस्क

• 03:54 PM • 31 Jul 2026

राजस्थान कांग्रेस में 309 नेताओं और कार्यकर्ताओं की जॉइनिंग के दौरान सियासी माहौल गरमा गया. महेंद्रजीत सिंह मालवीय समर्थकों के साथ पहले अशोक गहलोत से मिले, जहां ‘गहलोत चौथी बार’ के नारे लगे. बाद में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने व्यक्तिवाद और निजी ब्रांडिंग पर कड़ी नाराजगी जताई.

Gurugram
Gurugram
Google CTA

गुड़गांव (गुरुग्राम) में मूसलाधार बारिश के बाद पैदा हुई जलभराव की स्थिति को लेकर नगर निगम प्रशासन सख्त हो गया है. MCG कमिश्नर प्रदीप दहिया ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में जूनियर इंजीनियर (JE) सुमित चहल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही संबंधित ठेकेदार पर 10 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है, बकाया भुगतान रोक दिया गया है और उसे ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Read more!

28 जुलाई को हुई भारी बारिश के बाद सेक्टर 14 और सेक्टर 17C जैसे इलाकों में 24 घंटे बाद भी पानी भरा हुआ था. निगम कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि पानी निकासी के लिए मशीन तो लगा दी गई थी, लेकिन ठेकेदार ने उसे समय पर शुरू नहीं किया और JE ने भी इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. कमिश्नर ने बताया कि शहर के 155 जलभराव वाले पॉइंट में से 95 को स्थायी रूप से ठीक कर लिया गया है, और बाकी समस्याओं के समाधान के लिए IIT गांधीनगर के साथ मिलकर मास्टर ड्रेनेज प्लान पर काम किया जा रहा है.