Gurugram PG Girl Death News: साइबर सिटी गुरुग्राम में शुक्रवार को 22 साल की एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. युवती एक PG में रहती थी, जहां उसी के कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला. घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि युवती अपने मेल पार्टनर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं परिजनों ने लिव-इन पार्टनर पर ही तनीषा की हत्या का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT
पीजी के कमरे में इस तरह सामने आई घटना
घटना गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित इस्लामपुर गांव की है. मृतका की पहचान तनीषा के रुप में हुई है. तनीषा उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले है. बताया जा रहा है कि वे अपने ही इलाके के चेतन शर्मा नाम के युवक के साथ काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. इस बीच घटना वाले दिन यानी शुक्रवार को दोपहर के समय जब चेतन ड्यूटी पर गया हुआ था. इसी बीच उसने तनीषा को कॉल किया. लेकिन जब काफी देर तक उसने कॉल नहीं उठाया तो चेतन ने पड़ोस में रहने वाले अनुज को कमरे पर चेक करने के लिए भेजा.
खिड़की से झांका तो उड़ गए सबके होश
चेतन के कहने पर पड़ोसी अनुज कमरे के बाहर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद मिला. उसने तनीषा को कमरे के बाहर से काफी आवाज लगाई, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने पास बनी खिड़की से अंदर देखने की कोशिश की. जैसे उसने अंदर देखा तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. चेतन के कमरे में तनीषा का शव पंखे से लटका हुआ देखा. ये देखकर वो घबरा गया और तुरंत मौके पर आसपास के लोगों को जानकारी दी. इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई.
मां ने लगाया हत्या का सनसनीखेज आरोप
इस बीच तनीषा की मौत की खबर जब उसके घरवालों को मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. मृतका तनीषा की मां ने लिव-इन पार्टनर चेतन पर हत्या का आरोप लगाया. उनका कहना है कि पहले उनकी बेटी की हत्या की गई और फिर मामले को दूसरा रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया गया. वहीं, गुरुग्राम में रहने वाली तनीषा की बहन ने बताया कि घटना से एक रात पहले ही उसकी तनीषा से सामान्य बातचीत हुई थी और उस वक्त वह बिल्कुल ठीक लग रही थी.
अनसुलझे सवालों के बीच पुलिस की जांच
परिवार के लोगों के अनुसार, उन्हें तनीषा के इस तरह लिव-इन में रहने की पहले से कोई जानकारी नहीं थी. इस बात के सामने आने के बाद से पूरे मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं. मामले को लेकर सदर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर मोहन का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है. हालांकि, परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए हत्या के पहलू से भी गहराई से जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी.
यह भी पढ़ें: संत रामपाल के सतलोक आश्रम में 11 साल के बच्चे से गलत हरकत का आरोप, यूं सामने आया पूरा केस
ADVERTISEMENT


