3 शादियां, 6 अबॉर्शन और 18 लाख की उगाही! गुरुग्राम में 'लुटेरी दुल्हन' का सच आया सामने

राहुल यादव

• 12:48 PM • 29 Jul 2026

सोनीपत की वर्षा रानी पर बिना तलाक दिए तीन शादियां करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पति से 18 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है. तीसरे पति संदीप कुमार की शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Sonipat Woman Fraud
Sonipat Woman Fraud
Google CTA

हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने सोनीपत की रहने वाली वर्षा रानी नाम की महिला को गिरफ्तार किया है. महिला पर आरोप है कि उसने पहले की दो शादियों और कानूनी मामलों की बात छिपाकर तीसरी शादी रचाई और फिर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर पति से लाखों रुपये हड़प लिए.

Read more!

बिजनेसमैन पति ने पुलिस को सौंपी FIR की कॉपी

महिला के तीसरे पति और भिवानी के रियल एस्टेट कारोबारी संदीप कुमार ने गुरुग्राम के सेक्टर 65 थाने में वर्षा रानी, उसके परिजनों और भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और आपराधिक साजिश की गंभीर धाराओं में शिकायत दर्ज कराई है. संदीप के मुताबिक, वर्षा 2023 में उसके ऑफिस में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी. दोनों ने 27 जून 2023 को साधारण तरीके से शादी की थी.

अलमारी की चाबी से खुला राज

संदीप के अनुसार, शादी के बाद से ही वर्षा उस पर परिवार से अलग होने और संपत्ति उसके नाम करने का दबाव बनाने लगी. एक दिन जब वर्षा गलती से अलमारी की चाबी घर भूल गई, तो संदीप ने उसमें रखे कागजात देखे. जांच करने पर पता चला कि वर्षा पहले ही दो शादी कर चुकी है (अंकित चौधरी और सचिन सिंह राजपूत से) और उसने बिना तलाक लिए तीसरी शादी की थी. इतना ही नहीं, उसने कई लोगों पर दुष्कर्म और किडनैपिंग के मुकदमे दर्ज करवा रखे थे.

18 लाख रुपये ऐंठने का आरोप

शिकायत में दावा किया गया है कि वर्षा का पहले 4 बार अबॉर्शन भी हो चुका था. राज खुलने के बाद वर्षा ने संदीप और उसके परिवार को झूठे मामलों में जेल भिजवाने की धमकी दी, जिसके डर से संदीप ने आरटीजीएस (RTGS) के जरिए 18 लाख रुपये ट्रांसफर किए.

फिलहाल, संदीप ने कोर्ट में शादी रद्द करने की याचिका दायर की है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.