Hansi Gym Owner Murder: 'समझाने पर भी नहीं माना...', गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने ली कपिल की हत्या की जिम्मेदारी, बताया कारण

हरियाणा के हांसी में जिम संचालक कपिल रेड्डू की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने ली है. सोशल मीडिया पर एक ऑडियो जारी कर गैंगस्टर ने दावा किया कि कपिल विरोधी गैंग की साजिशों में शामिल था और समझाने के बाद भी नहीं माना. इसी के साथ गैंगस्टर ने दिल्ली के एक जिम में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली है.

hansi
hansi

राहुल यादव

follow google news

हरियाणा के हांसी में हुए मशहूर जिम संचालक कपिल रेड्डू हत्याकांड में एक बड़ा मोड़ आ गया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो जारी कर इस हत्याकांड की पूरी जिम्मेदारी ली है. हरि बॉक्सर के साथ-साथ आर डी धालीवाल, हरमन संधू और विक्रम खेडान ने भी इस वारदात की जिम्मेदारी ली है.

Read more!

क्यों की गई कपिल की हत्या?

ऑडियो में गैंगस्टर हरि बॉक्सर यह कहता सुनाई दे रहा है कि शेखपुरा और ढणीपुरिया में जो फायरिंग की घटनाएं हुई थीं, कपिल रेड्डू उसका मुख्य साजिशकर्ता था. उसने उन लड़कों का पूरा सहयोग किया था. गैंगस्टर ने दावा किया कि हमारे भाई सुंदरा सिंह ने कपिल को दो बार समझाया भी था, लेकिन वह नहीं माना और खुद को बड़ा गुंडा समझने लगा था. इसी वजह से उसकी हत्या की गई.

दिल्ली में हुई फायरिंग की भी ली जिम्मेदारी

जारी किए गए ऑडियो में हरि बॉक्सर ने सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि दिल्ली के जीके (ग्रेटर कैलाश) इलाके में स्थित '24 आवर्स फिटनेस' जिम (सिंगर गुरु रंधावा से संबंधित) पर हुई फायरिंग की भी जिम्मेदारी ली है. उसने कहा कि यह फायरिंग उसके छोटे भाई अनिल पंडित, हरमन संधू और आर डी धालीवाल ने करवाई है.

प्रशासन और विरोधियों को खुली चुनौती

गैंगस्टर ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि उसके परिवार वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज करके उसे झुकाया नहीं जा सकता. इससे उसका मनोबल और बढ़ेगा. इसके साथ ही उसने विरोधी गैंग के लड़कों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी उस फायरिंग में शामिल था, वह चाहे जेल में हो या बाहर, उसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे.

 

    follow google news