Haryana Board Topper Marksheet: सोनीपत की करीना ने हरियाणा बोर्ड 12वीं में किया Top, दो सब्जेक्ट में मिले 100 में 100

सौरव कुमार

13 May 2025 (अपडेटेड: May 16 2025 5:19 PM)

Haryana Board 12th Topper Marksheet: हरियाणा बोर्ड 12वीं की टॉपर करीना की मार्कशीट आई सामने. करीना 100 फीसदी से महज 5 अंक पीछे हैं.

Haryana Board, Toppers Marksheet, Haryana Board 12th Topper, Haryana Board 12th Topper Marksheet, Haryana 12th Topper 2025, Haryana Board Topper List, HBSE 12th Result 2025, HBSE Topper 2025, Haryana Board Result 2025
तस्वीर-न्यूज तक
Google CTA

Haryana Board 12th Topper Marksheet: अगर आप कुछ करना चाहें तो कोई भी काम कठिन नहीं होता है और इसे सोनीपत की करीना ने साबित कर दिया है. मनौली की रचना सीनियर सेकेंड्री स्कूल की करीना ने हरियाणा 12वीं बोर्ड ने 495 अंक लाकर सेकेंड टॉपर बनीं है. करीना ने 2 विषयों में 100 में 100 अंक लाया है. रिजल्ट जारी होते ही करीना के घर पर बधाइयों की गूंज कम ही नहीं हो रहीं है. साथ ही स्कूल भी करीना के इस परिणाम से काफी खुश है.

Read more!

देखें करीना के चौंकाने वाले मार्कस

करीना ने टॉप कर न केवल अपने परिवार वालों बल्कि पूरे सोनीपत का नाम रौशन किया है. इन्हें पर सब्जेक्ट में अव्वल मार्कस प्राप्त हुए है. यहां देखें उनका सब्जेक्ट वाइज नंबर:

  • अकाउंटेंसी 100
  • बिजनेस 100 
  • मैथ्स 99
  • अंग्रेजी 98 
  • इकोनॉमिक्स 98
  • हिंदी 86

करीना की पढ़ाई

करीना ने अपनी 12वीं तक की पूरी पढ़ाई मनौली के रचना सीनियर सेकेंड्री स्कूल(RACHANA SR SEC SCHOOL, MANAULI) से की है. उनके इस परीक्षा परिणाम से स्कूल प्रबंधन भी काफी खुश है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है.

सामान्य परिवार की बेटी ने किया कमाल

करीना का परिवार भेरा बाकीपुर में रहता है. इनके पिता का नाम दीपक कुमार है जो कि पेशे से एक जेनरल डॉक्टर है. दीपक एक छोटा सा क्लिनिक चलाकर करीना को इस काबिल बनाया है. करीना की मां का नाम राजेश देवी है जो की एक गृहिणी है.

क्या है करीना का सपना?

करीना का सपना है कि वो UPSC एग्जाम देकर देश की सेवा करें. करीना चाहती है कि वो UPSC क्लियर कर इस पूरे सिस्टम का हिस्सा बनें और साथ ही आम जन जीवन को और बेहतर बना सकें.