Crime News: पत्नी पर शक में पिता बना हैवान! 11 साल की मासूम बेटी की गला घोंटकर की हत्या, रची किडनैपिंग की झूठी कहानी

जींद के एक शख्स ने अपनी 11 साल की बेटी की कैथल में गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी पिता को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

हरियाणा न्यूज
हरियाणा न्यूज

सोनिया सत्यानीता

follow google news

हरियाणा के कैथल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक पिता ने अपनी ही 11 साल की मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया. आरोपी पिता को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और उसे संदेह था कि यह बच्ची उसकी अपनी औलाद नहीं है. इसी सनक में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और बाद में पुलिस को गुमराह करने के लिए अपहरण का ड्रामा रचा.

Read more!

नानी के घर जाने के बहाने ले गया साथ

आरोपी की पहचान जींद जिले के गांव जयपुर गदड़ी निवासी गोवर्धन के रूप में हुई है. सोमवार शाम करीब 3:00 बजे गोवर्धन अपनी 11 साल की बेटी को बाइक पर बैठाकर यह कहकर घर से निकला था कि वह उसे कैथल के सेवन गांव में उसकी नानी के घर छोड़ने जा रहा है. उसने रास्ते में इन्वर्टर की बैटरी लेने की बात भी कही थी.

नहर के पास गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

नानी के घर जाने के बजाय गोवर्धन अपनी बेटी को कैथल के ही प्यौदा गांव के पास एक सुनसान नहर की पटरी पर ले गया. वहाँ उसने मासूम का गला घोंटकर उसे एक गड्ढे में फेंक दिया. वारदात के बाद खुद को बचाने के लिए उसने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और कहानी सुनाई कि काली स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उसकी बेटी को किडनैप कर लिया है और उसकी जेब से 16,000 रुपये व मोबाइल भी लूट लिए हैं.

पुलिस की सख्ती के आगे टूटा पिता

कंट्रोल रूम पर सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस को नहर के पास झाड़ियों में बच्ची का शव बरामद हुआ. जब डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश और उनकी टीम ने गोवर्धन से सख्ती से पूछताछ की, तो उसकी किडनैपिंग वाली कहानी झूठी निकली. गोवर्धन ने कबूल किया कि उसने अपनी बेटी को खुद मारा है क्योंकि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और बच्ची को अपनी औलाद नहीं मानता था.

14 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, गोवर्धन की शादी करीब 14 साल पहले हुई थी. उसके दो बच्चे हैं—एक 11 साल की बेटी (मृतका) और एक छोटा बेटा. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शक की वजह से परिवार में अक्सर झगड़ा रहता था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Breaking: पंजाब BJP दफ्तर के बाहर धमाका, पूरे चंडीगढ़ में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

    follow google news