हरियाणा निकाय चुनाव परिणाम: CM नायब सैनी ने हुड्डा पर कसा तंज, बोले- 'अब उनके गढ़ में भी किसी को उन पर भरोसा नहीं'
ADVERTISEMENT
हरियाणा में हुए नगर निकाय चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की शानदार जीत पर खुशी जाहिर की है. रुझानों और परिणामों में भाजपा की बढ़त देख मुख्यमंत्री ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता की मुहर बताया है.
हुड्डा के 'गढ़' में सेंध और कांग्रेस पर प्रहार
मुख्यमंत्री सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि अब उनके खुद के गढ़ में भी लोगों का उन पर से विश्वास उठ चुका है. उन्होंने कांग्रेस को 'झूठ की राजनीति' करने वाली पार्टी करार दिया और कहा कि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाकर वोट बटोरना चाहती है, लेकिन जनता अब उनके असली चेहरे को पहचान चुकी है.
निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा
नतीजों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा के तीनों नगर निगमों (मेयर पद) पर भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की है. उन्होंने विशेष रूप से पंचकूला का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भाजपा प्रत्याशी श्यामलाल बंसल भारी बढ़त बनाए हुए हैं और यह राज्य की सबसे बड़ी जीत हो सकती है.इसके अलावा, नगर परिषदों और पालिकाओं में भी भाजपा ने बड़े मार्जिन से जीत दर्ज की है.
मोदी सरकार की नीतियों की जीत
CM सैनी ने इस जीत का श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व को देते हुए कहा कि 'नॉन-स्टॉप' विकास कार्यों के कारण ही जनता बार-बार भाजपा को चुन रही है. उन्होंने पश्चिम बंगाल और असम के चुनावी नतीजों का उदाहरण देते हुए कहा कि पूरे देश में मोदी लहर कायम है और हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनावों ने यह साफ कर दिया है कि लोग ईमानदारी और सुशासन के साथ हैं.
हरियाणा निकाय चुनाव रिजल्ट 2026
अंबाला नगर निगम मेयर रिजल्ट 2026
बीजेपी की अक्षिता सैनी ने शानदार जीत दर्ज की. उन्हें कुल 52,794 वोट मिले.
कांग्रेस की कुलविंदर कौर सैनी को हार का सामना करना पड़ा. उन्हें कुल 31,436 वोट मिले.
धारूहेड़ा नगर पालिका रिजल्ट 2026
बीजेपी के सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने जीत हासिल की. उन्हें कुल 9,392 वोट मिले.
कांग्रेस के बाबू लाल लांबा को हार मिली. उन्हें कुल 1,817 वोट मिले.
रेवाड़ी नगर परिषद रिजल्ट 2026
बीजेपी की विनीता पिप्पल ने जीत दर्ज की. उन्हें कुल 44,521 वोट मिले.
कांग्रेस की निहारिका को हार का सामना करना पड़ा. उन्हें कुल 23,066 वोट मिले.
पंचकूला नगर निगम चुनाव रिजल्ट 2026
बीजेपी के शामलाल बंसल फिलहाल बढ़त बनाए हुए हैं. उन्हें अब तक 38,972 वोट मिले हैं.
कांग्रेस की सुधा भारद्वाज पीछे चल रही हैं. उन्हें अब तक 16,704 वोट मिले हैं.
सांपला नगर पालिका रिजल्ट 2026
बीजेपी के प्रवीन ने जीत हासिल की. उन्हें कुल 4,391 वोट मिले.
निर्दलीय उम्मीदवार अंकित (पुत्र शमशेर सिंह) को हार मिली. उन्हें कुल 3,704 वोट मिले.
सोनीपत नगर निगम रिजल्ट 2026
बीजेपी के राजीव जैन ने बड़ी जीत दर्ज की. उन्हें कुल 78,035 वोट मिले.
कांग्रेस के कमल दीवान को हार का सामना करना पड़ा. उन्हें कुल 54,788 वोट मिले.
उकलाना नगर पालिका रिजल्ट 2026
निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने जीत दर्ज की. उन्हें कुल 7,078 वोट मिले.
बीजेपी की निकिता गोयल को हार मिली. उन्हें कुल 4,272 वोट मिले.
ADVERTISEMENT


