जहां देखें लट्ठ से मारें... अधिकारी की जाट समाज पर अभद्र टिप्पणी हुई Viral, जानें ऐसा क्यों कहा

सोनीपत बिजली निगम के एसई गीतूराम तंवर का जाट समाज पर अभद्र टिप्पणी वाला वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. किसान नेताओं ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर अधिकारी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है.

हरियाणा न्यूज
हरियाणा न्यूज

सोनिया सत्यानीता

follow google news

हरियाणा के सोनीपत में बिजली निगम (UHBVN) के एक वरिष्ठ अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अधिकारी जाट समाज के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश के जाट समाज में भारी रोष है और अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो में सोनीपत बिजली निगम में एसई (SE) के पद पर तैनात गीतूराम तंवर कुछ लोगों के साथ चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि "जाट और झोटा (भैंसा) जहां भी दिखें, उन्हें लट्ठ से मारें." इतना ही नहीं, अधिकारी वीडियो में जातिवाद का जिक्र करते हुए अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं. हालांकि, यह वीडियो कब का है और किसने रिकॉर्ड किया, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

चौतरफा विरोध और थाने में शिकायत

वीडियो के वायरल होते ही गीतूराम तंवर की चौतरफा आलोचना शुरू हो गई है. खरखौदा थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. वहीं, गन्नौर के किसान नेता वीरेंद्र पहल के नेतृत्व में जाट समाज के लोगों ने सोनीपत लघु सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने डीसी नेहा सिंह को ज्ञापन सौंपकर अधिकारी को तुरंत निलंबित करने और गिरफ्तार करने की मांग की है.

कार्रवाई की दी चेतावनी

वीडियो में गीतूराम तंवर काफी बेबाक अंदाज में नजर आ रहे हैं और उन्हें किसी कार्रवाई का डर नहीं सता रहा है. वह वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि "ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? सस्पेंड कर देंगे या बदली कर देंगे." उनके इस अड़ियल रवैये ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया है. किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त एक्शन नहीं लिया गया, तो समाज बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा.

 

    follow google news