हरियाणा में मौसम ने ली करवट! 6 जुलाई को इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी 

न्यूज तक डेस्क

• 05:55 PM • 05 Jul 2026

Haryana Mausam Samachar: हरियाणा में मानसून अब पूरी तरह एक्टिव हो चुका है और मौसम विभाग ने 6 जुलाई के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है. कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है. अगर आप घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो पहले जान लें आपके जिले का मौसम कैसा रहने वाला है.

हरियाणा में 6 जुलाई को कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश
हरियाणा में 6 जुलाई को कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश
Google CTA

Haryana Weather Update: हरियाणा में भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर आई है। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के एक्ट्रिव हाेने से प्रदेश के कई हिस्सों में मानसूनी हवाओं ने दस्तक दे दी है. ऐसे में इससे प्रदेश के कई इलाकों में  मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं दर्ज की गई हैं. अब इस बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के लिए 6 जुलाई को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है.  इसके अनुसार राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं. इन जिलों में IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Read more!

हरियाणा में 6 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 जुलाई को हरियाणा और चंडीगढ़ के ज्यादातर इलाकों में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे. सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है. तापमान और गर्मी की स्थिति की बात करें तो लगातार हो रही मानसूनी गतिविधियों के चलते प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जिससे लोगों को चुभने वाली लू और झुलसाने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिली है.

हरियाणा में 6 जुलाई को अलर्ट वाले जिलों के नाम

मौसम विभाग ने 6 जुलाई के लिए हरियाणा के 2 जिलों में चेतावनी जारी की है. विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंचकुला और यमुनानगर जिले में भारी बारिश होने की संभावना है. ऐसे में इन जिलों में लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है.  वहीं इसके विपरीत चंडीगढ़ समेत अन्य जिलों जैसे कि कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भवानी और चरखी दादरी के लिए 6 जुलाई को कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, हालांकि इन क्षेत्रों में भी हल्की बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी.

हरियाणा में मानसून की स्थिति

मौसम बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा इस समय जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनू, हिसार और भटिंडा से होकर गुजर रही है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 3 दिनों के भीतर मानसून के हरियाणा और पंजाब के बचे हुए हिस्सों के साथ-साथ राजस्थान और उत्तर अरब सागर में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल बनी हुई हैं. इसके अलावा, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के बीच 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ भी ट्रफ़ के रूप में सक्रिय है, जो मानसूनी हवाओं को और मजबूत कर रहा है.

आने वाले दिनों में हरियाणा के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आने वाले सात दिनों के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार हरियाणा में बारिश की गतिविधियां अभी और तेज होने वाली हैं. आगामी 7, 9 और 11 जुलाई को प्रदेश के कई स्थानों पर, जबकि 8 जुलाई को राज्य के लगभग सभी हिस्सों (अधिकांश स्थानों) में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. विशेषकर 7 से 9 जुलाई के दौरान पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जैसे जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इस दौरान सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जैसे पश्चिमी जिलों में भी मौसम पूरी तरह सुहावना बना रहेगा और रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: हांसी जिम ट्रेनर केस: 24 दिन बाद दिल्ली-हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में ढेर होने से बचे 2 शूटर