मंच पर युवक ने छुई कमर तो हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी ने जड़ा जोरदार थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो

यूपी के हाथरस में स्टेज शो के दौरान हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी के साथ एक युवक ने बदसलूकी करते हुए उनकी कमर छूने की कोशिश की. इस पर गुस्साए डिंपल ने मंच पर ही उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया.

Dimple Choudhary
Dimple Choudhary

सोनिया सत्यानीता

follow google news

Haryanvi Dancer Dimple Choudhary Slapped Youth: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक स्टेज शो के दौरान भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब मशहूर हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी ने मंच पर ही एक युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. दरअसल, लाइव परफॉर्मेंस के दौरान युवक डांसर के करीब आकर उनके साथ बदसलूकी करने की कोशिश कर रहा था. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Read more!

कमर छूने की कोशिश पर भड़कीं डिंपल

यह घटना यूपी के हाथरस में आयोजित एक स्टेज शो की है. डिंपल चौधरी मंच पर डांस कर रही थीं, तभी एक युवक उनके बेहद करीब आ गया और उनकी कमर को छूने लगा. युवक की इस हरकत पर डिंपल चौधरी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने तुरंत डांस रोका और मंच पर ही उस युवक को एक जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया.

थप्पड़ मारने के बाद डिंपल ने सरेआम माइक पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा, "अगर मैं परफॉर्म कर रही हूं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि तुम हाथ लगाओगे." उन्होंने आयोजकों के सामने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें पैसों का कोई लालच नहीं है, वह अपनी मर्जी से डांस करती हैं. हालांकि, बाद में आयोजकों ने बीच-बचाव किया और युवक से माफी मंगवाकर डिंपल के गुस्से को शांत कराया, जिसके बाद कार्यक्रम आगे बढ़ सका.

कौन हैं डांसर डिंपल चौधरी?

मूल रूप से यूपी के बुलंदशहर की रहने वाली डिंपल चौधरी हरियाणा, राजस्थान और यूपी में काफी लोकप्रिय हैं और अक्सर उनके स्टेज शोज होते रहते हैं. घर की खराब आर्थिक स्थिति के कारण उन्होंने साल 2018 में स्टेज पर काम करना शुरू किया था. शुरुआत में वह जागरणों में भजन और गीत गाती थीं. शुरुआती दिनों में उन्हें एक प्रोग्राम के महज 500 रुपये मिलते थे. लेकिन आज अपनी मेहनत के दम पर पहचान बना चुकीं डिंपल चौधरी करीब 2 घंटे के एक शो के लिए अच्छी-खासी फीस लेती हैं.

स्टेज पर महिला कलाकारों की सुरक्षा पर सवाल

यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी महिला कलाकार के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार हुआ हो. इससे पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और हरियाणवी मॉडल अंजलि राघव के बीच भी मंच पर कमर छूने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो चुका है, जिसकी शिकायत थाने तक पहुंची थी. ऐसे में पब्लिक डोमेन में महिला डांसरों और मॉडल्स के साथ होने वाली छेड़खानी की ये घटनाएं लगातार सुरक्षा और सामाजिक मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं.

 

    follow google news