गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस में दूसरा शूटर अजय गिरफ्तार, जानें आखिर किस वजह से जानी दुश्मनी बने थे विनोद और अजीत पहलवान? 

सोनिया सत्यानीता

23 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 23 2026 2:50 PM)

Gangster Vinod Kana Murder Case: हिसार कोर्ट परिसर के बाहर गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे शूटर अजय को भी गिरफ्तार कर लिया है. जांच में खुलासा हुआ है कि विनोद काणा की हत्या की साजिश उज्जैन के महाकाल मंदिर में रची गई थी. इस हत्या के पीछे अजीत थुराणा गैंग का हाथ माना जा रहा है.

 विनोद काणा मर्डर केस में दूसरा शूटर अजय भी गिरफ्तार
विनोद काणा मर्डर केस में दूसरा शूटर अजय भी गिरफ्तार
Google CTA

Haryana News: हरियाणा के हिसार कोर्ट परिसर के बाहर 20 अगस्त को हुए चर्चित गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने वारदात में शामिल दूसरे शूटर अजय (निवासी गढ़ी) को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पहला शूटर राकेश (निवासी खरड़) मौके से ही दबोच लिया गया था. पुलिस जांच में इस मर्डर केस को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

Read more!

उज्जैन के महाकाल मंदिर में रची गई थी हत्या की साजिश

पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या की प्लानिंग मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में की गई थी.

  • पकड़ा गया आरोपी राकेश पहले दिल्ली में कैब चलाता था और उस पर पहले से 7 मुकदमे दर्ज हैं.
  • राकेश गैंगस्टर अजीत थुराणा के भाई दीपक का दोस्त है. पिछले महीने राकेश और दीपक उज्जैन महाकाल मंदिर दर्शन करने गए थे, जहां विनोद काणा को मौत के घाट उतारने का पूरा प्लान तैयार किया गया था.
  • उज्जैन से लौटने के बाद राकेश ने अपने दोस्त अजय के साथ मिलकर विनोद काणा की रेकी शुरू की और 20 अगस्त को वारदात को अंजाम दे दिया.

बुलेट प्रूफ कार से आया था विनोद काणा

गैंगस्टर विनोद काणा को भी अपनी जान के खतरे का पहले से आभास था, इसलिए वह हिसार कोर्ट में अपनी बुलेट प्रूफ लग्जरी गाड़ी से पहुंचा था. उसने गाड़ी को कोर्ट परिसर के अंदर ले जाने की कोशिश भी की थी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने गाड़ी को गेट पर ही रोक दिया. जैसे ही विनोद काणा पैदल कोर्ट के भीतर जाने लगा, पहले से घात लगाए बैठे शूटरों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, विनोद काणा को कुल 12 गोलियां मारी गई थीं, जिनमें से 6 गोलियां उसकी छाती से मिलीं और 2 गोलियां सिर के आर-पार हो गई थीं. सिर में गोली लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

एक आंख गंवाने के बाद शुरू हुई थी थुराणा गांव की खूनी रंजिश

गैंगस्टर विनोद हत्या के तारा अजीत थुराणा गैंग से जुड़ रहे हैं. मृतक विनोद पानू उर्फ काणा और उसका जानी दुश्मन अजीत पहलवान दोनों हिसार के नारनौंद स्थित थुराणा गांव के ही रहने वाले हैं. दोनों गैंग्स के बीच पुरानी खूनी रंजिश चली आ रही है. पूर्व में हुई एक भिड़ंत के दौरान अजीत गैंग के हमले में विनोद काणा की एक आंख चली गई थी, जिसके बाद से दोनों एक-दूसरे के खून के प्यासे बन गए थे. अजीत थुराणा भी हत्या, लूट और जानलेवा हमले के कई मामलों में आरोपी है और करीब दो महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था.

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी राकेश को 3 दिन के रिमांड पर लिया है और पकड़े गए दूसरे शूटर अजय से भी गहन पूछताछ की जा रही है कि इस हत्याकांड के तार और किन-किन बड़े गैंगस्टरों से जुड़े हैं.

यह भी पढ़ें: गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या की प्लानिंग कहां और कैसे हुई? पकड़े गए आरोपी राकेश ने पूछताछ में खोले बड़े राज!