संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शुमार की जाती है. इसे पास करने के लिए सही रणनीति और सटीक मार्गदर्शन की जरूरत होती है. हरियाणा तक के साथ एक खास बातचीत में आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए करंट अफेयर्स को कवर करने की एक बेहतरीन और सरल रणनीति साझा की है.
ADVERTISEMENT
आइए जानते हैं कि उन्होंने परीक्षा में सफलता पाने के लिए क्या खास टिप्स दिए हैं:
करंट अफेयर्स को तीन चरणों में बांटें
आईएएस परी बिश्नोई के अनुसार, करंट अफेयर्स यूपीएससी के प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू तीनों चरणों के लिए रीढ़ की हड्डी की तरह है. इसके विस्तृत दायरे को समेटने के लिए इसे तीन स्तरों में विभाजित किया जा सकता है:
रोजाना अखबार पढ़ना, किसी कोचिंग की वेबसाइट से शॉर्ट नोट्स या वीडियो देखना और उन्हें बहुत ही संक्षिप्त रूप में ऑनलाइन सेव करना. हर रविवार को पूरे हफ्ते के करंट अफेयर्स का रिवीजन करना बेहद जरूरी है.
इसके अलावा बाजार में उपलब्ध किसी एक भरोसेमंद मंथली मैगजीन को चुनें और उस पर आंख बंद करके भरोसा करें. मैगजीन आते ही 2-3 दिन में उसे खत्म करें और केवल नई चीजों को ही हाईलाइट करें. प्रीलिम्स से पहले आने वाली इयरली बुकलेट्स या कंपाइलेशन की मदद से उन टॉपिक को कवर करें जो छूट गए हों.
बार-बार सोर्सेज न बदलें
एस्पिरेंट्स अक्सर मार्केट में नया मटेरियल देखकर भ्रमित हो जाते हैं और अपने सोर्सेज बदलते रहते हैं. परी बिश्नोई सलाह देती हैं कि एक बार जो न्यूज़पेपर, यूट्यूब चैनल या कोचिंग मटेरियल तय कर लिया, पूरे साल उसी पर टिके रहें और बार-बार बदलाव से बचें.
मेंस के लिए रखें यूनिक नोट्स और उदाहरण
मेंस परीक्षा के लिए एक अलग रजिस्टर बनाएं जिसमें 'बेस्ट प्रैक्टिसेज' और यूनीक एग्जांपल्स नोट करें. उदाहरण के तौर पर, उन्होंने काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ के दौरान जानवरों के लिए बनाए गए आर्टिफिशियल आइलैंड का जिक्र किया, जिसे आपदा प्रबंधन के उत्तर में एक बेहतरीन उदाहरण के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. प्रीलिम्स के लिए विभिन्न रक्षा अभ्यासों (Bilateral Exercises) और अन्य महत्वपूर्ण डेटा को टेबुलर फॉर्म में तैयार करें.
ये भी पढ़ें: दोस्त को फ्लाइट में बैठाया, फिर होटल पहुंचे सॉफ्टवेयर इंजीनियर, फिर रात को कमरे के अंदर का नजारा देख कर्मचारी हैरान
ADVERTISEMENT


