बिना डीजल-बिजली के चली ट्रेन! हरियाणा के जींद में हुआ हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल

India's first hydrogen train: हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफल परीक्षण किया गया. 8 बोगियों वाली यह ट्रेन जींद से ललित खेड़ा तक 70 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी. प्रदूषण मुक्त सफर की दिशा में यह बड़ी उपलब्धि है.

India's first hydrogen train
India's first hydrogen train

सुनील कुमार

follow google news

India's first hydrogen train: इंडियन रेलवे ने आज एक नया इतिहास रच दिया है. हरियाणा के जींद जिले में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफल परीक्षण (Trial Run) किया गया. बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे यह ट्रेन जींद रेलवे स्टेशन से 8 बोगियों के साथ रवाना हुई और ललित खेड़ा स्टेशन तक का सफर सफलतापूर्वक पूरा किया.

Read more!

70 की रफ्तार और सुरक्षा का पहरा

ट्रायल के दौरान हाइड्रोजन ट्रेन करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पटरी पर दौड़ी. इस ऐतिहासिक सफर में ट्रेन के साथ दो लोको पायलट, रेलवे स्टाफ के कर्मचारी और आरपीएफ (RPF) के जवान तैनात रहे. ट्रेन ने करीब 20 किलोमीटर का सफर तय किया और फिर ललित खेड़ा से यू-टर्न लेकर वापस जींद स्टेशन पहुंची.

जींद में बना है खास हाइड्रोजन प्लांट

इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि देश का एकमात्र हाइड्रोजन प्लांट जींद शहर में ही स्थापित किया गया है, जहां से इस ट्रेन को ईंधन मिलेगा. यह ट्रेन पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त है क्योंकि यह केवल पानी और भाप छोड़ती है.

अगले एक हफ्ते तक चलेगी टेस्टिंग

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हाइड्रोजन ट्रेन का परीक्षण अगले एक हफ्ते तक इसी तरह जारी रहेगा. अगर अगले एक-दो दिन का ट्रायल पूरी तरह सफल रहता है, तो इसे नियमित रूप से रेलवे ट्रैक पर उतार दिया जाएगा. शुरुआत में यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चलेगी, जिससे यात्रियों को प्रदूषण मुक्त और आधुनिक सफर का अनुभव मिलेगा.

    follow google news