कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है और इस बात को सच कर दिखाया है हरियाणा के जयपाल और प्रियंका ने. कद में भले ही ये दोनों छोटे हों, लेकिन इनके हौसले और खुशियां आसमान छू रही हैं. हाल ही में दोनों ने शादी रचाई है, अब इस अनोखी शादी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है.
ADVERTISEMENT
3 फुट के दूल्हे को मिली 4 फुट की दुल्हन
जयपाल की हाइट महज 3 फुट है, पेशे से कलाकार हैं और जागरण (जगराते) में हरियाणवी डांस करते हैं. उनकी शादी प्रियंका से हुई है, जिनकी हाइट 4 फुट है. दोनों ही 10वीं कक्षा तक पढ़े हैं. जयपाल की उम्र 26 साल है और वे लंबे समय से अपने लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहे थे. आखिरकार उनकी तलाश पूरी हुई और रिश्तेदारों के जरिए उन्हें प्रियंका के रूप में अपना हमसफर मिल गया.
हिंदू रीति-रिवाजों से हुई शादी
यह शादी पूरे विधि-विधान और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई. मंडा, बारात और फेरों की रस्में धूमधाम से निभाई गईं. प्रियंका का कहना है कि उन्हें कभी भी अपनी कम हाइट की वजह से बुरा महसूस नहीं हुआ और वे इस शादी से बहुत खुश हैं. दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका के माता-पिता और भाई सामान्य कद के हैं, लेकिन प्रियंका की हाइट कम रह गई.
शादी के बाद दोनों काफी उत्साहित हैं. जयपाल अपना जागरण का काम जारी रखेंगे. जब प्रियंका से उनके नए ससुराल (चंदाना गांव) के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अपना नया घर और ससुराल वाले बहुत अच्छे लगे.
ADVERTISEMENT


