Bullet से पटाखा बजाकर दिखा रहा था टौर, हरियाणा पुलिस ने युवक को सिखाया तगड़ा सबक

Haryana News: हरियाणा के जींद में एसपी ऑफिस और कोर्ट परिसर के पास बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा बजाने वाले एक युवक पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर बुलेट बाइक को जब्त कर ₹22,500 का भारी चालान काटा है. पुलिस ने साइलेंसर बदलने वाले दुकानदारों को भी कड़ी चेतावनी दी है.

Jind
Jind

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Jind Bullet Challan: हरियाणा के जींद में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखा बजाकर टौर दिखाना एक युवक को बेहद भारी पड़ गया. जींद के पुलिस अधीक्षक (SP) कुलदीप सिंह के सख्त आदेशों के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कोर्ट परिसर और एसपी ऑफिस के पास बुलेट से पटाखे छोड़ने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली एक बुलेट बाइक को जब्त (इम्पाउंड) करते हुए उसका ₹22,500 का भारी-भरकम चालान काट दिया है.

Read more!

कोर्ट परिसर के पास टौर दिखाना पड़ा महंगा

ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस कप्तान कुलदीप सिंह के निर्देश पर शहर में बुलेट पटाखों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में कोर्ट परिसर के पास एक बुलेट बाइक घूमती हुई मिली, जिससे तेज पटाखे जैसी आवाजें निकाली जा रही थीं. पुलिस टीम ने जब बाइक को रुकवाकर चेक किया, तो उसमें मॉडिफाइड साइलेंसर लगा पाया गया जो तेज ध्वनि प्रदूषण फैला रहा था. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को कब्जे में लिया और ₹22,500 का चालान कर दिया.

दुकानदारों को भी पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुलेट से निकलने वाले पटाखे की आवाज आम जनता, खासकर दिल के मरीजों, छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सेहत के लिए बेहद खतरनाक है. ट्रैफिक पुलिस ने न सिर्फ बाइक चालकों को बल्कि अवैध रूप से पटाखा साइलेंसर बेचने और लगाने वाले मैकेनिकों व दुकानदारों को भी सख्त हिदायत दी है कि वे ऐसा काम न करें, वरना उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

    follow google news