'दोनों तरफ से लॉक था गेट, फिर...' कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान केस में SHO का बयान

न्यूज तक डेस्क

• 12:29 PM • 02 Aug 2026

फेमस कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. 112 से सूचना मिलने पर पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

shillu balhara
shillu balhara
Google CTA

Shillu Balhara: मशहूर कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है. इस मामले में हरियाणा पुलिस के एसएचओ (SHO) ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा की है.

Read more!

दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

SHO ने बताया कि पुलिस को डायल 112 के माध्यम से दोपहर करीब 4 बजे सूचना मिली थी कि मुस्कान ने आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही पुलिस की Emergency Response Vehicle (ERV 590) तुरंत मौके पर पहुंची. जब पुलिस वहां पहुंची तो कमरे के दोनों तरफ के दरवाजे अंदर से बंद थे. पुलिस ने मौके पर गेट तोड़कर शव को अपने कब्जे में लिया.

मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल (FSL) टीम भी मौके पर पहुंची. FSL टीम ने पूरे कमरे और शव का गहनता से निरीक्षण किया. हालांकि, शुरुआती जांच में घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

देर रात 3 बजे पिता की शिकायत पर FIR दर्ज

SHO के अनुसार, मृतका के पिता ने देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच पुलिस को लिखित शिकायत दी थी. परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80 और 3(5) के तहत FIR नंबर 133 दर्ज कर लिया है.

डॉक्टरों के बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम

मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के विशेष बोर्ड द्वारा करवाया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.