Gurugram Hit And Run: कल्याण बैसला को लेकर अब सामने आया उनके भाई मंजीत का रिएक्शन, जानें किसे देने लगे कार्रवाई की चेतावनी?

राहुल यादव

• 06:04 PM • 22 Sep 2026

Gurugram Hit And Run: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर बाइकर शिवानी चौहान को टक्कर मारने के आरोपी कल्याण बैसला के परिवार की ओर से पहला आधिकारिक बयान आया है. कल्याण के छोटे भाई मंजीत सिंह बैसला ने इंस्टाग्राम पर एक पब्लिक स्टेटमेंट शेयर कर मीडिया ट्रायल और मानहानिकारक कंटेंट बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

कल्याण बैसला के भाई मंजीत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी बड़ी चेतावनी.
कल्याण बैसला के भाई मंजीत ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी बड़ी चेतावनी.
Google CTA

Kalyan Bainsla Case: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर शिवानी चौहान को कार से टक्कर मारने के मामले में गिरफ्तार आरोपी कल्याण सिंह बैसला के परिवार की ओर से पहला आधिकारिक बयान सामने आया है. कल्याण बैसला के छोटे भाई मंजीत सिंह बैसला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा पब्लिक स्टेटमेंट शेयर किया है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने मीडिया ट्रायल, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स द्वारा चलाए जा रहे मानहानिकारक कंटेंट पर कड़ी आपत्ति जताई है और कानूनी कार्रवाई करने की सीधी चेतावनी दी है.

Read more!

पीड़िता के प्रति जताई संवेदना, एसआईटी जांच पर जताया भरोसा

मंजीत सिंह बैसला ने अपने सार्वजनिक वक्तव्य की शुरुआत में ही दुर्घटना पर दुख जताया और पीड़िता शिवानी चौहान के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने उम्मीद जताई कि पीड़िता अब पूरी तरह स्वस्थ होगी. मंजीत ने कहा कि मामला फिलहाल पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) के अधीन है और उन्हें देश की न्यायपालिका तथा जांच अधिकारियों पर पूरा भरोसा है. उन्होंने विश्वास जताया कि जांच के बाद अंततः सत्य की ही जीत होगी.

मीडिया ट्रायल और चरित्र हनन पर परिवार ने जताया कड़ा दर्द

अपने पोस्ट में मंजीत बैसला ने लिखा कि पिछले कुछ दिनों से उनका परिवार और समाज गहरी पीड़ा से गुजर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई न्यूज चैनल्स, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया यूजर्स उनके भाई कल्याण बैसला का मीडिया ट्रायल कर रहे हैं. बिना किसी आधार के उनके भाई के चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं और पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर टिप्पणियां की जा रही हैं. मंजीत का कहना है कि इस तरह का मीडिया ट्रायल न केवल कानून की प्रक्रिया को प्रभावित करता है बल्कि समाज में उनके भाई की छवि को भी स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा रहा है.

यह पढ़ें: Gurugram Road Rage: गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर को टक्कर मारने वाला आरोपी कौन? सामने आई कल्याण बैंसला की पूरी कुंडली

डिजिटल कंटेंट बनाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

मंजीत बैसला ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति, संस्थान या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उनके भाई और इस घटना से जुड़ा मानहानिकारक या भ्रामक डिजिटल कंटेंट बनाना जारी रखता है, तो परिवार उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने के लिए बाध्य होगा. उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की है कि वे राय-आधारित या मानहानिकारक सामग्री प्रसारित करने से बचें और अदालत के फैसले का इंतजार करें.

यह भी पढ़ें: Gurugram Biker Case: क्लब से निकला, बाइकर का पीछा किया और फिर मारी टक्कर... SIT जांच में चौंकाने वाली बातें