Kapil Redhu Murder: जिम संचालक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सामने आया शूटर का असली चेहरा!

हरियाणा के हांसी में जिम संचालक कपिल रेडू की हत्या लव मैरिज नहीं बल्कि पुरानी रंजिश और गैंगवार के चलते हुई है. लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर ने इसकी जिम्मेदारी ली है. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले एक शूटर की सीसीटीवी तस्वीर जारी की है और सरपंच समेत 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है.

Kapil Redhu Murder
Kapil Redhu Murder

राहुल यादव

follow google news

हरियाणा के हांसी में हुए मशहूर जिम संचालक कपिल रेडू मर्डर केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बाइक सवार दो शूटर्स में से एक का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसकी बेहद साफ तस्वीर सामने आई है. पुलिस ने इस शूटर की फोटो जारी कर जनता से पहचान की अपील की है और उसकी गिरफ्तारी के लिए फेस रिकॉग्निशन टूल्स की मदद ली जा रही है.

Read more!

लॉरेंस गैंग की एंट्री और हत्या की असल वजह

शुरुआत में इस मर्डर को कपिल की लव मैरिज और पारिवारिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा था. लेकिन अब इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एंट्री हो चुकी है. गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट और एक ऑडियो जारी कर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है.

जांच में सामने आया है कि हांसी के शेखपुरा गांव के सरपंच प्रदीप लाड्डी और ढाणीपुरिया गांव में हुई फायरिंग की घटनाओं का मास्टरमाइंड कपिल रेडू ही था. कपिल की जिम में ही इन दोनों फायरिंग की साजिश रची गई थी. इसी बात से नाराज होकर लॉरेंस गैंग से जुड़े बदमाश सुंदर टकला ने कपिल को रास्ते से हटाने के लिए दो शूटर हायर किए और उसकी हत्या करवा दी.

सरपंच सहित 4 लोगों पर FIR दर्ज

कपिल रेडू की मां की शिकायत पर पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है. इनमें हांसी जिला सरपंच एसोसिएशन के प्रधान और शेखपुरा के सरपंच प्रदीप लाड्डी, लॉरेंस गैंग का हैरी उर्फ हैरी बॉक्सर, मधो और ढाणीपुरिया का सुंदर शामिल हैं.

कपिल रेडू का भी रहा है आपराधिक इतिहास

मारे गए जिम संचालक कपिल रेडू का खुद का भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उस पर हत्या, हत्या का प्रयास और मारपीट जैसे 4 गंभीर मामले अलग-अलग थानों में दर्ज थे. वह सोशल मीडिया पर फिटनेस रील पोस्ट करता था, लेकिन उसका उठना-बैठना अपराधियों के साथ था. फिलहाल पुलिस की कई टीमें भिवानी और रोहतक रोड के रूट पर सीसीटीवी खंगालते हुए शूटर्स की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं.

    follow google news