'भाई...शायद हम बच नहीं पाएंगे'...मालवीय नगर अग्निकांड में मारे गए विवेक अग्रवाल ने मौत से पहले कही थी ये बातें

Vivek Agrawal Last Call: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले CA विवेक अग्रवाल की आखिरी फोन कॉल ने सभी को भावुक कर दिया. मौत से पहले उन्होंने रिश्तेदार से कहा, 'भाई...शायद हम बच नहीं पाएंगे.' मैक्स अस्पताल में भर्ती पिता से मिलने आया पूरा परिवार इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया. जानिए अग्रवाल परिवार की मार्मिक कहानी और अग्निकांड की पूरी घटना.

Vivek Agrawal Last Call
Vivek Agrawal Last Call

न्यूज तक डेस्क

follow google news

दिल्ली के मालवीय नगर के हौज रानी इलाके से सामने आई अग्निनकांड की कहानी ने ना केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया. इस मार्मिक हादसे में गुरुग्राम के सेक्टर-46 निवासी अग्रवाल परिवार को ऐसा झटका लगा है, जिसे वो कभी भी भूल नहीं पाएंगे. अस्पताल में घर के बुजुर्ग शख्स को देखने के लिए पहुंचा परिवार खुद आज लोगों की याद बन गए है. इसी बीच CA विवेक अग्रवाल के आखिरी कॉल की बात सामने आई है, जो कि उन्होंने अपने रिश्तेदार पुनीत गुप्ता को किया था. पुनीत ने बताया कि विवेक ने फोन कर कहा कि, भाई...शायद हम नहीं बच पाएंगे...और फिर थोड़ी देर बाद फोन कट गया. पुनीत ने विवेक को धुएं से बचने की सलाह भी दी थी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. आइए विस्तार से जानते हैं इस मार्मिक हादसे की पूरी कहानी.

Read more!

पिता से मिलने आए थे लेकिन मौत लग गया गले!

मालवीय नगर में हुआ यह हादसा महज हादसा ही नहीं बल्कि इससे एक दिल दहला देने वाली कहानी निकलकर आई है. गुरुग्राम निवासी अग्रवाल परिवार घर के पिता का हालचाल लेने दिल्ली आए थे. दरअसल विवेक अग्रवाल के पिता राधेश्याम अग्रवाल का पिछले कई दिनों से मैक्स अस्पताल में फेफड़ो के अंदर गंभीर इंफेक्शन का इलाज चल रहा था. परिवार को उनकी काफी चिंता हो रही थी, विवेक की मां अपने पति की देखभाल करना चाहती थी और पोतियां दादा से मिलने आई थी. इसी वजह से विवेक ने मैक्स अस्पताल के पास एक दो होटल में दो कमरे लिए थे. हालांकि किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि वहां मौत उनका इंतजार कर रही है.

एक दिन पहले ही बेंगलुरु से आई थी पोती

परिवार के सदस्यों के मुताबिक, जान गंवाने वाले लोगों में सबसे छोटी जीविसा थीं. वह एक दिन पहले ही बेंगलुरु से दिल्ली आई थी. वह दादा से मिलना और परिवार के साथ थोड़ा समय बिताना चाहती थी. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और दादा की प्यारी पोती अब हमेशा के लिए ही उनसे दूर चली गई.

विवेक का लास्ट फोन कॉल

मामले को लेकर अग्रवाल परिवार के रिश्तेदार पुनीत गुप्ता ने विवेक के अंतिम बातचीत की बात बताई है. पुनीत के मुताबिक आग काफी तेजी से फैल रही थी, होटल के अंदर धुआं भी भर चुका था. तभी अचानक विवेक ने मुझे फोन किया. फोन उठाते ही मुझे उसकी घबराहट साफ महसूस हुई और तभी विवेक ने कहा, भाई...शायद हम नहीं बच पाएंगे. तब मैंने विवेक का हौसला बांधने की कोशिश की और कहा कि किसी तरह धुएं से बचो, भिगा कपड़ा मुंह पर रखो. लेकिन तभी फोन कट गया और सब कुछ खत्म हो गया.

हादसे ने छीन ली 8 जिंदगियां

इस हादसे ने एक-दो ही नहीं बल्कि 8 जिंदगियां छीन ली जिसमें की एक पूरा परिवार ही शामिल है. अग्निकांड में विवेक अग्रवाल, पत्नी तरजिनी अग्रवाल, मां प्रेमलता अग्रवाल, बेटी जीविसा और वरिया समते विवेक के मौसा अशोक गोयल, मौसी कमला गोयल समेत अन्य रिश्तेदार ने जान गंवा दी है. 

राधेश्याम अग्रवाल का जारी है इलाज

जिस राधेश्याम अग्रवाल को पूरा परिवार देखने आया था, आज भी वह अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज जारी है. परिजनों ने बताया कि परिवार उनकी देखभाल के आया था लेकिन आज स्थिति यह है कि परिवार बचा ही नहीं है. जैसे ही यह कहानी लोगों को पता चल रही है, सबकी आंखे नम हो रही है.

घर के बाहर पसरा सन्नाटा

गुरुग्राम के सेक्टर-46 में जहां विवेक अग्रवाल का घर है, वहां सन्नाटा छाया हुआ है. आमतौर पर जहां बच्चों की आवाजें, लोगों को देखा जाता था...आज वहीं लोक चुपचाप गमगीन होकर खड़े है. विवेक के पड़ोसी ने बताया है कि परिवार काफी सरल और मिलनसार था और वे लोग सामाजिक काम में काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. किसी ने अपने बुरे सपने में भी इस हादसे के बारे में नहीं सोचा था. 

अग्निकांड ने 21 लोगों की ली जान

मालवीय नगर में हुए इस भीषण अग्निकांड में कुल 21 लोगों की मौत हो गई है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें देशी के साथ-साथ विदेशी नागरिक भी शामिल है, जो कि अस्पताल में भर्ती अपने परिजन के इलाज की वजह से दिल्ली आए हुए थे. राहत-बचाव के दौरान कई लोगों को सुरक्षित बाहर भी निकाल लिया गया था.

वेंटिलेटर पर 80 साल के बुजुर्ग को देखने आए परिवार के 8 लोग अग्निकांड की भेट चढ़ गए, CA विवेक अग्रवाल फैमिली कहानी रुला देगी

    follow google news