कनाडा में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद स्थानीय समुदाय और सोशल मीडिया पर काफी हलचल देखने को मिल रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हत्या के पीछे कट्टरपंथी तत्वों की भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है.
ADVERTISEMENT
घर में घुसकर किया हमला
जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल विंडसर इलाके में रहती थीं. मंगलवार रात करीब 9:30 बजे एक अज्ञात हमलावर उनके घर में घुसा और उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. हमलावर नैन्सी को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.
कट्टरपंथियों पर शक की सुई
नैन्सी ग्रेवाल सोशल मीडिया और यूट्यूब पर काफी सक्रिय थीं. वे अक्सर खालिस्तानी गतिविधियों की खुलकर आलोचना करती थीं और सामाजिक-धार्मिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती थीं. इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि इस हत्याकांड के पीछे कट्टरपंथी ताकतों का हाथ हो सकता है.
पुलिस कर रही है जांच
बुधवार शाम को कनाडा पुलिस के अधिकारी माइकल पियर्स ने घटना की पुष्टि की. पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है और हमलावर की तलाश जारी है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.
कौन है नैन्सी ग्रेवाल?
नैन्सी ग्रेवाल कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर थीं. वह अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पंजाब से जुड़े विषयों पर काफी वीडियोज पोस्ट करती थी. पिछले साल भारत और कनाडा के बीच बढ़े तनाव को लेकर भी उन्होंने कई वीडियो बनाए थे. इन वीडियो में वह खालिस्तान के नाम पर भारत के खिलाफ अभियान चलाने वाले लोगों की खुलकर आलोचना करती नजर आती थीं.
ADVERTISEMENT

