'दीदी को दूसरों के साथ...मजबूर करता था जीजा' मृतक मेघा शर्मा की बहन ने लगाए कई सनसनीखेज आरोप !

राहुल यादव

05 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 5 2026 8:20 PM)

नारनौल में शादी के 4 महीने बाद 24 साल की मेघा शर्मा की मौत. छोटी बहन रजनी शर्मा का खुलासा- जीजा गलत काम कर पैसे कमाने का दबाव बनाता था. पढ़े विवाहिता की मौत के बाद क्या-क्या सामने आया ?

NewsTak
मृतका की बहन ने जीजा पर लगाए गंभीर आरोप.
Google CTA

Narnaul Crime News: नारनौल शहर की ईश्वर कॉलोनी में शादी के मात्र चार महीने बाद 24 वर्षीय मेघा शर्मा की मौत के मामले में बेहद चौंकाने वाले और सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. मायके के पानी के टैंक में मेघा का शव मिलने के बाद उसकी छोटी बहन रजनी शर्मा ने अपने जीजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रजनी का दावा है कि उसका जीजा अपनी पत्नी (मेघा) को अन्य पुरुषों के साथ संबंध बनाकर अवैध कमाई करने के लिए विवश करता था.

Read more!

मायके के पानी के टैंक में मिला शव 

मेघा शर्मा की शादी चार महीने पहले (20 अप्रैल को) हुई थी. वह एमएससी और बीएड शिक्षित थी और अपने आगे के करियर को लेकर काफी गंभीर थी. उसका पति मानेसर स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है. 

घटना की रात मेघा अपनी छोटी बहन रजनी के साथ मायके में एक ही कमरे में सोई हुई थी. देर रात वह उठी और पानी के टैंक में छलांग लगा दी. सुबह जब परिजनों ने देखा कि वाटर टैंक का ढक्कन खुला है और मेघा अपने बिस्तर पर नहीं है, तो परिजनों को शक हुआ. जांच करने पर मेघा का शव पानी के टैंक से बरामद हुआ. 

छोटी बहन रजनी शर्मा के सनसनीखेज खुलासे

घटना से एक रात पहले मेघा ने अपनी छोटी बहन रजनी को अपने वैवाहिक जीवन की सारी परेशानियां बताई थीं. रजनी शर्मा ने मीडिया के सामने आकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं- 

रजनी के अनुसार, उसके जीजा के 15-20 अन्य लड़कियों व महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं. उसने मेघा को अन्य महिलाओं के साथ अपनी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो दिखाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया ताकि वह भी इसमें शामिल हो सके. आरोप है कि पति मेघा पर दूसरे पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाकर पैसे कमाने के लिए दबाव बनाता था. शादी के बाद पति ने कभी मेघा को वित्तीय सहयोग नहीं दिया, बल्कि उसी से पैसे मांगता था. 

रजनी ने बताया कि मेघा के पति ने खुद ही स्वीकार किया था कि उसके एक नौवीं कक्षा की छात्रा, 8-10 भाभियों और उज्जैन की एक लड़की के साथ संबंध रहे हैं. 

कानूनी रास्ता अपनाने वाले थे परिजन

रजनी के मुताबिक, उसने मेघा की बताई बातों को अपने भाई से साझा किया था. भाई ने उसे सलाह दी थी कि वे कॉल रिकॉर्डिंग और सबूत जुटाकर कानूनी रास्ता अपनाएंगे और तलाक (Divorce) लेंगे. लेकिन ससुराल जाने और कोई कानूनी कदम उठाने से पहले ही अत्यधिक मानसिक तनाव के कारण मेघा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. 

पुलिस का रुख

मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है. चूंकि घटना मायके में हुई है, इसलिए पुलिस हर पहलू से साक्ष्य जुटा रही है और नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.