पलवल में 'फर्जी अधिकारी' बनकर लूटने वाला गैंग गिरफ्तार, DRI बनकर उड़ाए थे 75 लाख और 30 तोला सोना

Palwal Fake DRI officers: पलवल पुलिस ने व्यापारियों से 75 लाख रुपये और सोना लूटने वाले एक शातिर गैंग का खुलासा किया है, जो खुद को DRI अधिकारी बताकर वॉकी-टॉकी के जरिए वारदातों को अंजाम देता था. पुलिस ने मास्टरमाइंड धर्मवीर सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी और सोना बरामद कर लिया है.

हरियाणा पलवल
हरियाणा पलवल

न्यूज तक

follow google news

Haryana News: हरियाणा की पलवल पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने दिनदहाड़े 75 लाख रुपये और करीब 30 तोला (300 ग्राम) सोने की लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह गैंग इतना शातिर था कि खुद को 'डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस' (DRI) का अधिकारी बताकर व्यापारियों के साथ लूटपाट करता था.

Read more!

हाईटेक तरीके से अंजाम दी वारदात

लूट की यह वारदात करीब 15 दिन पहले सुबह 6:00 बजे हुई थी, जब कुछ व्यापारी नकदी और सोना लेकर दिल्ली जा रहे थे. इस गैंग ने तीन गाड़ियों में सवार होकर उन्हें रोका और खुद को रेवेन्यू इंटेलिजेंस का अधिकारी बताकर जांच के नाम पर लूट लिया.

शातिर गैंग ने पुलिस की नजर से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि आपस में बातचीत करने के लिए वॉकी-टॉकी सेट्स का प्रयोग किया. इतना ही नहीं, वे अपनी गाड़ियों की नंबर प्लेट भी बार-बार बदलते रहते थे.

पुलिस ने बरामद किया माल

पलवल एसपी नितीश अग्रवाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अब तक 17.5 लाख रुपये नकद और 140 ग्राम सोना बरामद कर चुकी है. साथ ही वारदात में इस्तेमाल 4 गाड़ियां और 4 फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त की गई हैं.

शातिर अपराधियों का इतिहास

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है:

  • मास्टरमाइंड धर्मवीर (उर्फ फौजी): इस पर लूट, डकैती और चोरी के 26 मुकदमे दर्ज हैं. वह दिल्ली का रहने वाला है और कुछ समय तक सेना की 'एमएस' सर्विस में भी रह चुका है.
  • अन्य आरोपी: गैंग के अन्य सदस्यों पर भी 17 और 11 जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं. ये आरोपी दिल्ली, झज्जर और पलवल के रहने वाले हैं.

एसपी ने बताया कि इस गैंग ने केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि दिल्ली और मध्य प्रदेश में भी ऐसी कई वारदातों को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस बाकी बचे आरोपियों की तलाश और बकाया माल की रिकवरी के लिए छापेमारी कर रही है.

 

    follow google news