भोजपुरी स्टार पवन सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! हरियाणा महिला आयोग ने भेजा नोटिस, अंजलि राघव ने लगाया गंभीर आरोप

Pawan Singh controversy: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हरियाणा राज्य महिला आयोग ने अंजलि राघव की शिकायत पर नोटिस जारी किया है. आरोप है कि एक स्टेज शो के दौरान बिना अनुमति छूने और वीडियो वायरल होने से उन्हें अपमानित किया गया. जानिए पूरा मामला और अब आगे क्या होगा.

Pawan Singh controversy
Pawan Singh controversy

सचिन गौड़

follow google news

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक और पावरस्टार एक्टर पवन सिंह एक नए विवाद में फंस गए हैं. हरियाणा राज्य महिला आयोग ने उन्हें एक शिकायत के आधार पर नोटिस जारी कर तलब किया है. आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पवन सिंह को फरीदाबाद स्थित आयोग के कार्यालय में पेश होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है. विस्तार से जानिए पूरे मामले की कहानी.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

हरियाणा की कलाकार अंजलि राघव ने पवन सिंह के खिलाफ महिला आयोग में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार, एक ऑन-स्टेज कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने अंजलि राघव की मर्जी के बिना उनकी कमर पर हाथ लगाया, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया. अंजलि का आरोप है कि उस वक्त उन्हें लगा कि शायद कपड़ों को लेकर कोई बात है, लेकिन अब उसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार वायरल कर उन्हें अपमानित किया जा रहा है.

हरियाणा महिला आयोग का हस्तक्षेप

यह घटना उत्तर प्रदेश के लखनऊ की बताई जा रही है, लेकिन शिकायतकर्ता अंजलि राघव हरियाणा की रहने वाली हैं, इसलिए उन्होंने हरियाणा महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है. चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा, 'हमने दोनों पक्षों को नोटिस जारी किया है ताकि सच सामने आ सके. किसी भी कलाकार को महिला की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती.' 

बादशाह के बाद अब पवन सिंह पर गाज

इससे पहले हरियाणा महिला आयोग ने मशहूर रैपर बादशाह को भी उनके गानों के विवादास्पद बोलों के लिए नोटिस जारी किया था. बादशाह ने बाद में पुलिस कमिश्नर के सामने पेश होकर माफी मांगी थी. अब आयोग ने पवन सिंह को 2 अप्रैल को सुनवाई के लिए बुलाया है.

आगे की कार्रवाई

महिला आयोग ने स्पष्ट किया है कि वे दोनों पक्षों की बात सुनेंगे और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त वर्किंग की जाएगी. फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि पवन सिंह आयोग के सामने पेश होते हैं या इस मामले को लेकर कानूनी रास्ता अख्तियार करते हैं.

    follow google news