'जलेबी इतनी पसंद आई कि डिब्बा भी साथ ले गए'...दुल्हन के चाचा ने खोल दिए राहुल गांधी के दौरे के सारे राज

Rahul Gandhi Haryana wedding visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 10 मार्च को अचानक हरियाणा के मदीना गांव पहुंचे और किसान संजय मलिक की बेटी तन्नू की शादी में शामिल होकर परिवार को चौंका दिया. शादी में राहुल गांधी ने परिजनों के साथ करीब डेढ़ घंटे बिताए, हरियाणवी खाने का स्वाद लिया और जलेबियां इतनी पसंद आईं कि उनका डिब्बा भी साथ ले गए. जानें पूरी बात.

Rahul Gandhi Haryana wedding visit
Rahul Gandhi Haryana wedding visit

सुरेंद्र सिंह

follow google news

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 10 मार्च की सुबह अचानक हरियाणा के मदीना गांव पहुंचे. राहुल गांधी यहां एक साधारण किसान संजय मलिक की बेटी तन्नू की शादी में शरीक होने और उसे आशीर्वाद देने आए थे. इस दौरान राहुल गांधी ने परिजनों के साथ समय बिताया और वहां के रीति-रिवाजों को जानने की कोशिश की. अब दुल्हन तन्नू के चाचा बलजीत गुलेगा ने बताया है कि सुरक्षा के तामझाम के बीच घर के अंदर क्या हुआ? राहुल गांधी ने परिवार के साथ क्या बातें कीं? आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.

Read more!

डेढ़ घंटे तक घर के अंदर क्या चला?

दुल्हन के चाचा बलजीत ने बताया कि राहुल गांधी सुबह करीब 10:00 बजे उनके घर पहुंचे और लगभग डेढ़ घंटे तक रुके. उन्होंने बताया कि राहुल किसी बड़े राजनेता की तरह नहीं, बल्कि परिवार के एक पुराने सदस्य की तरह आकर बैठ गए. उन्होंने घर के अंदर बैठकर परिवार के लोगों से लंबी बातचीत की और खेती-किसानी का हाल जाना.

जलेबी और चूरमे के दीवाने हुए राहुल

घर की अंदर की बात साझा करते हुए चाचा ने बताया कि राहुल गांधी के लिए खास तौर पर हरियाणवी थाली तैयार की गई थी. इसमें देसी घी का चूरमा, लड्डू, पूरी, मिस्सी रोटी, बालूशाही और गरमा-गरम जलेबियां शामिल थीं. चाचा के मुताबिक, राहुल गांधी को जलेबियां इतनी पसंद आईं कि उन्होंने खाते समय खुलकर तारीफ की और कहा, 'ये जलेबियां मुझे बहुत अच्छी लगती हैं.' परिवार की खुशी का ठिकाना तब नहीं रहा जब राहुल गांधी के लिए जलेबियों का डिब्बा अलग से पैक करके दिया गया और वे उसे खुशी-खुशी साथ ले गए.

अडानी की शादी और किसान का घर: चाचा का बड़ा बयान

इंटरव्यू के दौरान दुल्हन के चाचा ने एक बड़ी बात कही. उन्होंने कहा, 'अभी हाल ही में देश के बड़े उद्योगपति अडानी के बेटे की शादी थी, सुना है वहां राहुल गांधी नहीं गए. लेकिन हम जैसे छोटे किसान, जो पट्टे (किराए) पर जमीन लेकर खेती करते हैं, उनके एक बुलावे पर राहुल गांधी मदीना चले आए. यह उनका बड़प्पन है.'

वादा जो निभाया

चाचा ने बताया कि यह रिश्ता तब शुरू हुआ था जब राहुल गांधी उनके खेत में धान लगाने आए थे. तब परिवार ने मजाक-मजाक में उन्हें शादी में आने को कहा था. 25 तारीख को जब परिवार दिल्ली जाकर न्योता दे आया, तो उन्हें यकीन नहीं था कि राहुल सच में आएंगे. लेकिन आज राहुल गांधी ने मंडप में पहुंचकर न केवल बेटी तन्नू को आशीर्वाद दिया, बल्कि इस गरीब परिवार का मान भी बढ़ा दिया.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: सोनीपत के मदीना गांव में किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी, वहां मौजूद महिलाओं ने अब बताई ये बात!

    follow google news