Ankit Baliyan Murder Case: शूटरों के एनकाउंटर के बाद यूपी पुलिस से क्यों कांप रहा गैंगस्टर Rakesh Pampu? अधिकारियों को खत भेज की ये अजीब मांग

न्यूज तक डेस्क

• 03:21 PM • 03 Sep 2026

हरियाणवी मॉडल अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद जेल में बंद मुख्य साजिशकर्ता गैंगस्टर राकेश उर्फ 'पप्पू' यूपी पुलिस के डर से कांप उठा है.

NewsTak
राकेश पंपू
Google CTA

हरियाणवी मॉडल अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद अब इस मामले की साजिश रचने का आरोपी और गोगी गैंग से जुड़ा कुख्यात गैंगस्टर राकेश उर्फ 'पप्पू' यूपी पुलिस के खौफ से कांप रहा है. हरियाणा की करनाल जिला जेल में बंद इस गैंगस्टर को उत्तर प्रदेश पुलिस का ऐसा डर सता रहा है कि उसने पुलिस और जेल प्रशासन को एक बेहद हैरान करने वाली मांग पत्र (Letter) भेजी है.

Read more!

अंकित बालियान हत्याकांड में सामने आया नाम

26 अगस्त को यूपी के शामली में चर्चित हरियाणवी मॉडल अंकित बालियान की हत्या कर दी गई थी. पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्याकांड की साजिश करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश उर्फ पप्पू ने रची थी. मामले की तफ्तीश में जुटी शामली पुलिस ने इस केस में शामिल दो शूटरों—मोहित और सुमित को पुलिस मुठभेड़ (एनकाउंटर) में ढेर कर दिया. इसके बाद शामली एसपी ने साजिशकर्ता के तौर पर राकेश उर्फ पप्पू का नाम भी उजागर किया.

एनकाउंटर के डर से कांप उठा गैंगस्टर, अधिकारियों को भेजा खत
शामली पुलिस द्वारा कस्टडी में लेने और पूछताछ की तैयारी की भनक लगते ही गैंगस्टर राकेश उर्फ पप्पू ने अपने वकील के माध्यम से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के शीर्ष पुलिस व जेल अधिकारियों को पत्र भेजा है. इस पत्र में उसने यूपी पुलिस के खौफ को साफ जाहिर किया है.

गैंगस्टर पप्पू ने प्रशासन से मांग की है कि:

  • हाथ-पैरों में बेड़ियां: यदि उत्तर प्रदेश पुलिस उसे करनाल जेल से कस्टडी रिमांड पर लेकर जाती है, तो उसके सिर से पांव तक पूरी तरह से बेड़ियां और हथकड़ियां लगाई जाएं.
  • कंटीन्यूअस वीडियोग्राफी: जेल से बाहर निकालने से लेकर पूछताछ की जगह तक ले जाने की पूरी प्रक्रिया की लगातार वीडियोग्राफी करवाई जाए.
  • पर्याप्त सुरक्षा बल: कस्टडी के दौरान हर वक्त भारी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहे.

क्या कानूनी पैंतरा है या सच में खौफ?

हैरानी की बात यह है कि अभी शामली पुलिस ने कानूनी रूप से पप्पू की कस्टडी रिमांड का आवेदन भी नहीं लगाया था, लेकिन उसने पहले ही अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह मांग उठा दी. अब चर्चा है कि क्या यह यूपी पुलिस के एनकाउंटर के खौफ का नतीजा है या फिर किसी कानूनी दांवपेच के तहत सुरक्षा पाने का तरीका.

बता दें कि गैंगस्टर राकेश उर्फ पप्पू वर्तमान में करनाल जेल में अंडर ट्रायल है और उस पर सोनीपत के बहालगढ़ थाने में हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. साल 2017 में उस पर जानलेवा हमला भी हुआ था, जिसके बाद हाईकोर्ट ने उसे हथियारबंद सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे. अब शामली पुलिस जल्द ही उससे अंकित बालियान हत्याकांड के मामले में पूछताछ शुरू कर सकती है.

ये भी पढ़ें: डर का माहौल..मासूम शर्मा शामली में अंकित बालियान के घर क्यों नहीं गए? बीजेपी नेता ने खोली भीतर की बात