सालों बाद कैमरे पर एक साथ दिखे राम रहीम और हनीप्रीत, सिरसा डेरे का नया लुक देखकर रह जाएंगे हैरान!

साध्वियों के यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा राम रहीम 30 दिन की पैरोल पूरी होने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल लौट गया है. जेल जाने से ठीक पहले राम रहीम कई सालों बाद अपनी सबसे करीबी शिष्या हनीप्रीत के साथ सार्वजनिक रूप से कैमरे पर नजर आया.

Honeypreet Ram Rahim
Honeypreet Ram Rahim

न्यूज तक डेस्क

follow google news

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है. 30 दिनों की पैरोल अवधि खत्म होने के बाद शुक्रवार को राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल वापस लौट गया. लेकिन जेल की सलाखों के पीछे लौटने से ठीक एक दिन पहले सिरसा डेरे से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिसने सबको चौंका दिया.

Read more!

सालों बाद कैमरे पर साथ दिखे राम रहीम और हनीप्रीत

इस बार पैरोल के दौरान सबसे खास बात यह रही कि राम रहीम और उसकी मुंह बोली बेटी व सबसे करीबी शिष्या हनीप्रीत (प्रियंका तनेजा) कई सालों बाद एक साथ कैमरे पर मुस्कुराते हुए नजर आए. इससे पहले राम रहीम जब भी पैरोल पर बाहर आता था तो वह आमतौर पर डेरे के भीतर ही रहता था या सिर्फ वीडियो के जरिए प्रवचन देता था. लंबे समय बाद दोनों का इस तरह पब्लिकली सामने आना चर्चा का विषय बना हुआ है.

सिरसा डेरे का बदला लुक, आलीशान रिनोवेशन

जेल वापस जाने से पहले राम रहीम और हनीप्रीत ने मिलकर सिरसा के पुराने डेरे के नए रिनोवेशन कार्य का उद्घाटन किया. जनवरी में जब राम रहीम पैरोल पर आया था, तब उसने इस रिनोवेशन का काम शुरू करवाया था. अब इस पुराने डेरे का लुक पूरी तरह बदल दिया गया है:

तीन भव्य एंट्री गेट: पहले यहां सामान्य गेट थे, जिन्हें अब बेहद विशाल और आलीशान रूप दे दिया गया है.

आलीशान इंटीरियर: डेरे के भीतर की कैंटीन, कुर्सियां और साज-सज्जा किसी बड़े नेता, मंत्री या कॉर्पोरेट बिजनेसमैन के आलीशान बंगले जैसी नजर आती है.

डेरा प्रेमियों के लिए होटल: जो सेवादार या अनुयायी घर लौटने में लेट हो जाते हैं, उनके रुकने के लिए यहाँ एक खास होटल भी बनाया गया है.

5 महीनों में दूसरी बार आया था बाहर

राम रहीम 26 मई को 30 दिनों की पैरोल पर सुनारिया जेल से बाहर आया था. साल 2026 में पिछले 5 महीनों के भीतर राम रहीम दूसरी बार जेल से बाहर आया था. इससे पहले जनवरी 2026 में वह 40 दिन की पैरोल पर आया था. साल 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद से अब तक राम रहीम को कुल 16 बार पैरोल और फर्लो मिल चुकी है.

    follow google news