हरियाणा के लड़कों ने ऋषिकेश में लड़की को किए अश्लील इशारे, भीड़ ने कपड़े उतारकर बीच सड़क पर पीटा

उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में भीड़ ने हरियाणा के दो पर्यटकों की बेरहमी से पिटाई कर दी. कैथल नंबर की गाड़ी से आए इन युवकों को भीड़ ने गाड़ी से खींचकर निर्वस्त्र किया और सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. सूचना मिलने पर पुलिस ने युवकों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया.

hayana
hayana

सोनिया सत्यानीता

follow google news

उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक बेहद चौंकाने वाला और कानून को हाथ में लेने का मामला सामने आया है. यहां घूमने आए हरियाणा के दो युवकों पर एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील इशारे और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. इसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और भीड़ ने दोनों युवकों को गाड़ी से खींचकर निर्वस्त्र कर दिया और बीच सड़क पर उनकी जमकर धुनाई कर दी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना ऋषिकेश के हरिद्वार रोड स्थित काली की ढाल के पास बुधवार शाम को हुई. हरियाणा नंबर (HR 08 L 9398) की एक वेन्यू कार हरिद्वार से ऋषिकेश की तरफ आ रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेट्रोल पंप के पास कार की रफ्तार धीमी हुई, तभी सड़क किनारे खड़ी एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया कि कार में बैठे युवक उसे देखकर गंदे और अभद्र इशारे कर रहे हैं.

लड़की ने जब अपने आसपास के लोगों को इस बारे में बताया, तो देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने जब कार सवार युवकों को रोका तो वे बहस करने लगे. बहस बढ़ते ही भीड़ उग्र हो गई और उन्होंने कार को चारों तरफ से घेर लिया.

निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया, गाड़ी में मिली शराब

गुस्साई भीड़ ने युवकों को पहले कार के अंदर ही पीटना शुरू किया. इसके बाद उन्हें जबरन बाहर खींचकर उनके कपड़े उतार दिए गए और निर्वस्त्र अवस्था में सड़क पर घुमाते हुए पीटा गया. घटना के जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें एक युवक लहूलुहान हालत में सड़क किनारे बैठा दिख रहा है.

इसी बीच भीड़ ने जब उनकी कार की तलाशी ली, तो गाड़ी के अंदर से शराब की बोतलें भी बरामद हुईं. शराब मिलने के बाद लोग और ज्यादा भड़क गए. भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पत्थरों और शराब की बोतलों से मारकर युवकों की वेन्यू कार के शीशे भी तोड़ दिए.

कागजात से हुई पहचान, जांच जारी

हंगामे की सूचना मिलते ही आईडीपीएल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद घायल पर्यटकों को उग्र भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गाड़ी हरियाणा के कैथल के पुंडरी क्षेत्र के सतीश कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है. पुलिस फिलहाल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है.

 

    follow google news