Rohtak News: अफ़ीम का नशा और 5-6 बार शिकायत, पत्नी का मर्डर करने वाले Wrestler पर बड़ा खुलासा! हर कोई चौंका!।

• 04:31 PM • 20 Nov 2026

रोहतक के मोखरा गांव में नशे और घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

Wrestler की पत्नी
Wrestler की पत्नी
Google CTA

हरियाणा के रोहतक जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मोखरा गांव में नशे की लत और घरेलू कलह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड और सबल से बेरहमी से हत्या कर दी. मृतका के भाई और पिता ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने पहले भी कई बार शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन समय पर ठोस कार्रवाई न होने के कारण यह खौफनाक वारदात अंजाम दी गई.

Read more!

रोहतक में सनसनीखेज वारदात: पति ने की पत्नी की हत्या

रोहतक के मोखरा गांव में साल 2006 में दो सगी बहनों की शादी हुई थी. बड़ी बहन रीना का जीवन तो ठीक रहा, लेकिन छोटी बहन मीना के हिस्से में प्रताड़ना और दर्द आया. मृतका के भाई अजय के अनुसार, आरोपी पति नरेश उर्फ नीशू पहलवान शराब और अफीम के नशे में अक्सर मीना के साथ मारपीट करता था. प्रताड़ना से तंग आकर मीना को कई महीने अपने मायके बहादुरगढ़ में भी रहना पड़ा था. परिवार का आरोप है कि उन्होंने पुलिस में 6 से 7 बार शिकायत दी थी, सीएम विंडो तक गुहार लगाई थी और पंचायतों में समझौते भी हुए थे, लेकिन हर बार बात वहीं आकर अटक गई.

रूह कंपा देने वाला मंजर

18 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे अजय के पास उनकी भांजी का फोन आया कि घर में मारपीट हो रही है. सूचना मिलते ही अजय अपने पिता लाखराम के साथ आधी रात को मोखरा गांव पहुंचे. वहां का दृश्य देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए. मीना का शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा था, उसके सिर और छाती पर गहरे वार किए गए थे तथा दोनों हाथ-पैर तोड़ दिए गए थे.

पुलिस की कार्रवाई और मामले की स्थिति

सूचना मिलते ही बहू अकबरपुर थाना पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीजीआई रोहतक के मोर्चरी हाउस में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति नरेश सहित करीब 7-8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति नरेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और समय पर पुलिस एक्शन न होने पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: रोहतक में CJP की बड़ी बैठक में पहुंचे हर्ष छिकारा, क्या हरियाणा की सियासत में होने वाला है बड़ा धमाका? आशुतोष रांका ने खोले पत्ते!