'कहने वाले की कोई जुबान नहीं...', बृजभूषण सिंह पर भड़के विनेश फोगाट के ससुर, खोला मोर्चा

विनेश फोगाट के ससुर राजपाल राठी ने बृजभूषण सिंह के 'रायता समेटने' वाले बयान पर तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि विनेश के पास सारे सबूत हैं और वह कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं, सिर्फ दोबारा ट्रायल चाहती हैं. नाडा-वाडा से क्लीन चिट मिलने के बाद भी WFI विनेश पर मनमर्जी के कानून थोप रहा है.

vinesh phogat
विनेश फोगाट ने रिटायरमेंट का फैसला वापस लिया. (Photo: Getty)

न्यूज तक डेस्क

follow google news

पहलवान और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बीच का विवाद एक बार फिर गरमा गया है. विनेश फोगाट द्वारा गोंडा में नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट से जानबूझकर दूर रखने और वेरिफिकेशन न करने देने के आरोपों पर जब बृजभूषण ने तंज कसा, तो अब विनेश के ससुर राजपाल राठी उनके समर्थन में उतर आए हैं. राजपाल राठी ने बृजभूषण को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि वे कहने को कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन उनकी कोई जुबान नहीं है और पूरा देश सच्चाई जानता है.

Read more!

बृजभूषण के 'रायता' वाले बयान पर ससुर का पलटवार

दरअसल, विनेश फोगाट ने आरोप लगाया था कि उन्हें गोंडा में टूर्नामेंट के दौरान ट्रेनिंग हॉल का इस्तेमाल करने से रोका गया. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था, "देवी जी जो रायता फैला कर गई हैं, हम कोर्ट में उसी को समेट रहे हैं." इस बयान पर विनेश के ससुर राजपाल राठी ने तीखा विरोध जताया. उन्होंने कहा, "कहने वाला कुछ भी कहे, लेकिन विनेश के पक्ष में जो सबूत हैं, वो सारा देश जानता है."

'विनेश कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं, सिर्फ ट्रायल मांग रही है'

राजपाल राठी ने साफ किया कि विनेश कुश्ती से दूर नहीं भाग रही हैं, बल्कि वह रिंग में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने कहा, "विनेश कोई नंबर या स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मांग रही हैं. उनकी सिर्फ इतनी मांग है कि दोबारा निष्पक्ष ट्रायल कराया जाए. अगर वह ट्रायल में कामयाब होती हैं तो खेलेंगी, नहीं तो उन्हें बाहर कर दिया जाए."

WFI, नाडा और वाडा पर उठाए सवाल

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) द्वारा विनेश को भेजे गए नोटिस और प्रतिबंधों पर बात करते हुए राजपाल राठी ने कहा कि WFI अपनी मनमर्जी के कानून बनाकर विनेश पर थोप रहा है. उन्होंने याद दिलाया कि डोपिंग और अन्य मामलों में 'नाडा' (NADA) और 'वाडा' (WADA) जैसी बड़ी एजेंसियां पहले ही विनेश फोगाट को क्लीन चिट दे चुकी हैं. ऐसे में फेडरेशन द्वारा जानबूझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है.

 

    follow google news