महिला पहलवान विनेश फोगाट ने रेसलिंग ट्रायल्स में मिली हार के बाद एक बेहद भावुक और बड़ा बयान दिया है. विनेश का कहना है कि वे अपनी हार से निराश नहीं हैं क्योंकि उन्होंने अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया. उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि पूरा सिस्टम, जुडिशरी से लेकर फेडरेशन के लोग तक, उनके खिलाफ एकतरफा खड़ा था. हर एक पॉइंट के लिए उन्हें और उनकी टीम को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी.
ADVERTISEMENT
विनेश ने कहा कि जब वे 10 महीने के बच्चे की मां थीं, तब से उन्होंने मैट पर वापसी के लिए पसीना बहाया है. वे अपने बेटे के लिए एक प्रेरणा बनना चाहती थीं और उन्हें इस बात का गर्व है कि सिस्टम के इतने विरोध के बावजूद वे सीना तानकर सामने खड़ी रहीं.
दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें ट्रायल की अनुमति तो मिली, लेकिन सुबह वजन के समय से लेकर मैच के नियमों तक, उनके रास्ते में हर कदम पर रोड़े अटकाने की कोशिश की गई. विनेश ने साफ किया कि वे इस हार से सीखकर आगे और कड़ी मेहनत करेंगी और मैट पर दोबारा मजबूती से वापसी करेंगी.
ADVERTISEMENT


