यमुनानगर में शराब पार्टी कर रहे दोस्तों पर बदमाशों की फायरिंग, एक की मौत और दो घायल

आशीष शर्मा

• 01:15 PM • 20 Sep 2026

Yamunanagar Crime News: हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार देर रात एक हाइड्रा ऑफिस की पहली मंजिल पर कमरे में बैठकर शराब पी रहे तीन दोस्तों पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी. गोलीबारी में मंधार गांव निवासी रिजपाल की मौत हो गई, जबकि मुंसिबल गांव के कमलजीत को गोली लगी और गुरनील भागने के दौरान घायल हो गया. जानिए पूरी कहानी.

Yamunanagar Crime News
Yamunanagar Crime News
Google CTA

हरियाणा के यमुनानगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शुक्रवार देर रात बदमाशों ने एक कमरे में बैठकर शराब पार्टी कर रहे तीन दोस्तों पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस खूनी हमले में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं. इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी दहशत का माहौल है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.

Read more!

हाइड्रा ऑफिस की पहली मंजिल पर चल रही थी पार्टी

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात तीन दोस्त- रिजपाल, कमलजीत और गुरनील- हाइड्रा ऑफिस की पहली मंजिल पर बने एक कमरे में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे. उसी समय ऑफिस के निचले हिस्से में कुछ वर्कर अपने काम में व्यस्त थे. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और बिना किसी पूर्व चेतावनी के तीनों दोस्तों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया.

फायरिंग में एक की मौत, तीसरे दोस्त ने ऐसे बचाई जान

इस अचानक हुए हमले में मंधार गांव के रहने वाले रिजपाल और मुंसिबल गांव के कमलजीत को गंभीर गोलियां लगीं. हमले के दौरान तीसरे दोस्त गुरनील ने वहां से भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, हालांकि भागने की कोशिश में वह गिरकर घायल हो गया. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. नीचे काम कर रहे वर्कर तुरंत दौड़कर ऊपर पहुंचे और दोनों घायलों को खून से लथपथ हालत में पाया, जिसके बाद पुलिस को तुरंत सूचना दी गई. जगाधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रिजपाल को मृत घोषित कर दिया.

सरपंच की कार पर हमले से भी जुड़ रहे तार

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इसी बीच पुलिस को एक और सूचना मिली कि मुंसिबल गांव के सरपंच की कार पर भी गोलियां चलाई गई हैं. पुलिस अब इस मामले की भी गंभीरता से जांच कर रही है और दोनों घटनाओं के तार आपस में जोड़कर देखे जा रहे हैं.

रंजिश या किसी गैंगस्टर का हाथ? पुलिस कर रही जांच

शुरुआती जांच में इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या किसी गैंगस्टर ने सुनियोजित तरीके से इन्हें निशाना बनाकर यह फायरिंग करवाई है. हालांकि, पुलिस अधिकारियों की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि नहीं की गई है, और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.

शादी की शॉपिंग करने निकले मैनेजर की निर्मम हत्या, एक्स-कलीग और उसके लिव-इन पार्टनर ने रची थी खौफनाक साजिश