भारत के चुनाव को प्रभावित करना चाहता है अमेरिका, रूसी विदेश मंत्रालय ने Washnigton Post की उड़ा दी धज्जियां !

अजीत सिंह

08 May 2024 (अपडेटेड: May 8 2024 7:59 PM)

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखरोवा ने कहा कि अमेरिका भारत के आगामी लोकसभा चुनावों में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने भारत सरकार पर लगाए धार्मिक आजादी को दबाने की संलिप्तता के कोई सबूत नहीं दिए हैं और ये आरोप केवल अफवाहों पर आधारित हैं।

NewsTak
Google CTA

Russia On Pannu :वाशिंगटन पोस्ट में छपी खबर और भारत पर लगे आरोपों को रूस ने बेबुनियादी बताया है.वॉशिंगटन पोस्ट में भारत पर पन्नु की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया और भारत की सरकार की तुलना तथाकथित के तौर पर की गई थी. आर्टिकल के अंश में रूस समते कई देशों को  दमनकारी बताया गया था जिसके बाद रूस की तरफ से कड़ा जवाब आया.

Read more!

रूसी  विदेश मंत्रालय ने क्या कहा ?

रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ये उनकी नियो-औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है, वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट को वाशिंगटन सरकार की मानसिकता से प्रेरित है, साथ ही अमेरिका एक बार फिर  से भारत के आंतरिक मामलों में दखल दे रहा है. रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखरोवा ने कहा कि अमेरिका भारत के आगामी लोकसभा चुनावों में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने भारत सरकार पर लगाए धार्मिक आजादी को दबाने  की संलिप्तता के कोई सबूत नहीं दिए हैं और ये आरोप केवल अफवाहों पर आधारित हैं.

भारतीय चुनाव में अमेरिकी दखल 

जाखरोवा ने कहा, "यह स्पष्ट है कि अमेरिका भारत की प्रगति से परेशान है और वह भारत की मानसिकता और इतिहास को समझने में विफल रहा है. वे भारत का सम्मान नहीं कर रहे हैं और यह उनकी नियो-औपनिवेशिक मानसिकता और पुराने सोच को दर्शाता है जो गुलामी और साम्राज्यवाद की याद दिलाता है. वे भारत में राजनीतिक स्थिरता को बाधित करना चाहते हैं और भारत के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करके आगामी आम चुनावों में अशांति पैदा करना चाहते हैं। वे भारत के लोकसभा चुनावों में हस्तक्षेप करना चाहते हैं और यह उनके बड़े अभियान का हिस्सा है''

अमेरिका ने क्या बोला ?

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखरोवा के बयान पर अमेरिका की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. यह आरोप ऐसे समय में लगाए गए हैं जब भारत और अमेरिका के बीच संबंध पहले से ही तनावपूर्ण हैं. धार्मिक रिपोर्ट में भारत को लेकर जारी किए गए आंकडों के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी अमेरिका पर चुनाव में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था.