पायलट ने हेलीकॉप्टर के आगे घुटने टेक गर्लफ्रेंड को सरेआम किया प्रपोज...'वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल'

नासिक के कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद युवा आर्मी पायलट भारत भारद्वाज ने हेलीकॉप्टर के सामने घुटनों पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड आरुषि को प्रपोज़ किया.

नासिक का वीडियो हो रहा जमकर वायरल
नासिक का वीडियो हो रहा जमकर वायरल

न्यूज तक डेस्क

follow google news

महाराष्ट्र के नासिक स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित कॉन्वोकेशन सेरेमनी के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सैन्य अनुशासन के बीच भावनाओं की अनोखी तस्वीर पेश कर दी. नासिक में एक आर्मी पायलट ने अपने करियर की नई शुरुआत को जिंदगी के सबसे खास पल में बदल दिया. कॉन्वोकेशन समारोह खत्म होते ही उन्होंने हेलीकॉप्टर के सामने अपनी गर्लफ्रेंड को अंगूठी पहनाकर प्रपोज़ किया, जिसका वीडियो और तस्वीरें अब लोगों का दिल जीत रही हैं.

Read more!

जहां एक तरफ युवा सैन्य पायलटों की उपलब्धियों का जश्न मनाया जा रहा था, वहीं समारोह के बाद हुए इस खूबसूरत पल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. 

जिम्मदारी संभालने से पहले लिया बड़ा फैसला 

अपनी कठिन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने वाले भारत भारद्वाज ने पायलट के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने से पहले अपनी जिंदगी का एक और बड़ा फैसला सबके सामने लिया. समारोह खत्म होने के बाद भारत ने अपनी गर्लफ्रेंड आरुषि को बेहद खास अंदाज में प्रपोज किया.

जिस जगह पर भारत ने सैन्य विमानन की कठिन ट्रेनिंग पूरी की और जहां से उनके करियर की नई उड़ान शुरू होने जा रही है, उसी जगह उन्होंने अपने रिश्ते को भी नई मंजिल देने का फैसला किया. हेलीकॉप्टर के सामने भारत घुटनों के बल बैठे और आरुषि को अंगूठी पहनाकर अपने दिल की बात कह दी. 

चौंक गए परिवार के लोग 

यह नजारा वहां मौजूद अधिकारियों, परिवार के सदस्यों और दोस्तों के लिए पूरी तरह चौंकाने वाला था.  कुछ पल के लिए हर किसी की नजरें इस खूबसूरत दृश्य पर टिक गईं. माहौल तब और खास हो गया जब आरुषि ने मुस्कुराते हुए भारत का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया. जैसे ही दोनों ने अपने रिश्ते की नई शुरुआत का ऐलान किया, पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. सैन्य अनुशासन और भावनाओं का यह अनोखा संगम वहां मौजूद लोगों के लिए लंबे समय तक याद रहने वाला पल बन गया. 

कॉन्वोकेशन के इस खास दिन पर भारत ने न केवल अपने पेशेवर जीवन की नई उड़ान भरी, बल्कि अपने निजी जीवन के सफर को भी एक खूबसूरत मोड़ दे दिया.

ये भी पढ़ें: घर-घर घूमकर लोगों के बर्तन मांजने वाली कलिता माझी बनी सुभेंदु सरकार में मंत्री, तस्वीरों में देखिए उनके संघर्ष की कहानी

    follow google news