मिस यूनिवर्स रहीं सुष्मिता सेन और आईपीएल फाउंडर रहे ललित मोदी की जिंदगी के पन्ने जब-जब खुलते हैं, तो भूचाल मचता है. 2022 में ऐसा लगा कि अपनी-अपनी जिंदगियों में तन्हां सुष्मिता और ललित मोदी एक-दूसरे के साथ आगे की जिंदगी बिताने चले हैं. लेकिन न जानें क्या बात हुई कि दुनिया के लिए वो रिश्ता आगे नहीं बढ़ा. करीब 4 साल से उस रिश्ते के पन्ने पलटे जा रहे हैं. अब फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनो की रिलेशनशिप चर्चा में आई.
ADVERTISEMENT
इंटरनेट लगातार सुष्मिता सेन पर लांछन लगाता रहा. सुनते-सुनते अब जाकर ललित मोदी ने अपनी बेटर हाफ के डिफेंस के लिए मोर्चा संभाला है. ललित मोदी इम्पल्सिव यानी ऐसे माने जाते हैं जो बिना सोचे-समझे लिखते-बोलते रहते हैं. सुष्मिता सेन ने ललित मोदी को कभी न एडमिट किया, न डिनाय(मना) किया. चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में आज जानेंगे कहानी कि कैसे ललित मोदी ने रिलेशनशिप के स्टेट्स की कहानी बनाकर सुष्मिता सेन को चर्चा में ला दिया है.
कैसे शुरू हुई थी ललित-सुष्मिता की चर्चा?
2022 में जब सुष्मिता सेन की उम्र 47 साल की हुईं तो अचानक बड़ा भूचाल मचा. भारत में कुख्यात ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ प्राइवेट रोमांटिक पिक्चर्स सोशल मीडिया में शेयर कर दी. मालदीव में वेकेशन मनाते हुए ललित मोदी ने पूरी दुनिया के सामने सुष्मिता को को बेटर हाफ बोलकर रिश्ता कबूल कर लिया. इंटरनेट पर आग लग गई कि दोनों ने शादी कर ली लेकिन कहानी कुछ और निकली.
तब 58 साल के ललित मोदी और 47 साल की सुष्मिता सेन की इश्किया कतई पसंद नहीं की गई. रिलेशनशिप पर चुप रहकर सुष्मिता सेन बेरहमी से ट्रोल होती रहीं. लोगों ने गोल्ड डिगर यानी पैसों के लिए प्यार करने वाली तक कह डाला. 'सोने की नहीं बल्कि हीरे की पारखी हूं'- ऐसा बोलकर सुष्मिता ने अपना डिफेंस रखा लेकिन सोशल मीडिया का मुंह बंद नहीं हुआ.
लिंक अप के एलान के कुछ महीने बाद ये खबर आई कि दोनों में ब्रेक अप हो गया. फिर भी सुष्मिता साइलेंट रहीं. ललित मोदी ने थ्योरी दी कि लॉन्ग-डिस्टेंस के चलते ब्रेकअप हुआ. ललित मोदी भारत आ नहीं सकते. सुष्मिता का पूरा करियर, काम, परिवार और उनकी बेटियां भारत में थीं. सहमति से दोनों ने अलग होने का फैसला किया.
ललित मोदी ने सुष्मिता को लेकर अब कही ये बातें
ये सब 4 साल पुरानी कहानियां थी जिसे बंद होना था लेकिन हुआ नहीं. सुष्मिता के गोल्ड डिगर वाले कलंक को गलत साबित करने ललित मोदी ने एक इंटरव्यू में लंबी सफाई दी. उन्होंने कहा कि सुष्मिता सेन स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर महिला हैं. जब भी साथ घूमते थे, तो सारा खर्च खुद सुष्मिता उठाती थीं. मैं ही उनका केप्ट बॉयफ्रेंड जैसा था. मैंने कभी अपना वॉलेट नहीं निकाला. वो गोल्ड डिगर नहीं हैं, बल्कि रियल डायमंड हैं. बड़े लोगों की जिंदगी में लिंक अप, ब्रेक अप क्या कैसे होता है, कोई नहीं जान सकता. ब्रेकअप अनाउंस करने के इतने सालों बाद सुष्मिता के लिए ललित मोदी का स्टैंड लेने से ये साफ है कि दूर होकर शायद आसपास हैं.
बिना शादी के गोद ली बेटियां!
करियर के टॉप पर सुष्मिता ने कुछ ऐसा किया जिसे करने के बारे और लड़कियां सोच भी नहीं सकती. करियर या शादी के बारे में सोचने वाले टाइम में सुष्मिता ने पर्सनल लाइफ में समाज के पुराने नियमों को तोड़ते हुए सिर्फ 24 साल की उम्र में सिंगल मदर बनने का फैसला किया. 2000 में अपनी पहली बेटी रीनी को गोद लिया. 2010 में दूसरी बेटी अलीशा को. बिना किसी मर्द को जिंदगी में लाए बिना सुष्मिता ने बेटियों का परवरिश में खुद को खपा दिया. सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रीनी सेन अब 26 साल की हैं. सुष्मिता ने उन्हें बॉलीवुड के लिए तैयार किया. 2021 में शॉर्ट फिल्म सुट्टाबाजी से एज एक्ट्रेस लॉन्च भी किया. छोटी बेटी अलीशा सेन 16 साल की है और पढ़ रही है.
सुष्मिता सेन सिंगल ही नहीं, दो जवान बेटियों की सिंगल मदर हैं जिन्हें गोद लिया. कभी शादी नहीं की, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि शादी के खिलाफ थीं. बस उस मर्द की तलाश अधूरी रही जो उनके और बेटियों के लिए सेफ होता. विक्रम भट्ट, रणदीप हुड्डा, बिजनेसमैन इम्तियाज खत्री, मॉडल रोहमन शॉल से रिलेशनशिप रही लेकिन तमाम शिद्दत के बाद भी घर नहीं बसा.
तीन बार मंडप तक पहुंचने से पहले रुक गईं शादी!
ट्विंकल खन्ना के टॉक शो में सुष्मिता सेन ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि तीन बार ऐसे मौके आए जब शादी होने वाली थी. तीनों बार शादी के मंडप तक पहुंचने से पहले वहीं रुक गईं. समय रहते अहसास हो गया कि जिससे शादी करने चली वो सही नहीं. सुष्मिता ने हंसते हुए कहा-ईश्वर ने मुझे बचा लिया. देश सुष्मिता सेन को इसलिए नहीं जानता कि वो एक्ट्रेस रहीं. इसलिए जानता है कि वो भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनने वाली ब्यूटी रहीं.
मिस इंडिया बनने का वो यादगार सफर
सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 को हैदराबाद में एक बंगाली परिवार में हुआ था. उनके पिता सुबीर सेन एयरफोर्स में विंग कमांडर थे. आर्मी फैमिली बैकग्राउंड की लड़की के सपने बड़े थे. सुंदर थी, मॉडर्न थी और कॉन्फिडेंट भी. 18 साल की उम्र में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट का नाम सुनकर बस ऐसे ही फॉर्म भर दिया. एंट्री मिल गई लेकिन कॉन्टेस्ट में पहनने लायक कपड़े नहीं थे. डिजाइनर अफोर्ड करने की स्थिति नहीं थी. सुष्मिता ने मां को साथ लेकर दिल्ली के सरोजिनी नगर से कपड़ा खरीदा और लोकल दर्जी से इवनिंग गाउन सिलवाया. जो ग्लव्स पहने थे, वो वाइट Socks को काटकर बने.
जब जिंदगी में कुछ होना होता है तब ये इम्पोर्टेंट नहीं होता कि कितने पैसे हैं, कितनी ट्रेनिंग है, कितनी फैसिलिटी है. मिस इंडिया 1994 के स्टेज पर सुष्मिता सेन का सामना ऐश्वर्या राय से था. ऐश्वर्या का ऐश्वर्य चर्चित था. कहा जाता है एक समय सुष्मिता ने फॉर्म वापस लेने की सोची लेकिन मां के कहने पर कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ी.
फिर वो मौका भी आया जब कॉन्टेस्ट सुष्मिता और ऐश्वर्या के बीच टाई हुआ. जिस एक सवाल से ताज का फैसला होना था उसका जवाब सुष्मिता ने दिया. ऐश्वर्या को हराकर मिस इंडिया बन गईं. मिस इंडिया विनर को मिस यूनिवर्स में भाग लेने का मौका मिला. सुष्मिता की कामयाबी की दूसरी कहानी फिलीपींस में लिखी गई जब दुनिया की सारी खूबसूरत लड़कियों को पीछे छोड़ सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स बनी.
जब मौत के मुंह तक पहुंच गई थी सुष्मिता!
बॉलीवुड के दरवाजे हमेशा ब्यूटी कॉन्टेस्ट विनर के लिए खुले रहे. सुष्मिता तो मिस यूनिवर्स बनकर आई थी. उनके सामने फिल्मों की लाइन लगती गई. 1996 में फिल्म 'दस्तक से एक्टिंग करियर शुरू हुआ. सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, फराह खान, महेश भट्ट, डेविड धवन के साथ काम किया. बड़ी फिल्में करने के बाद भी एक्ट्रेस सुष्मिता का स्टारडम वैसा नहीं बना.
सुष्मिता की लाइफ का एक पन्ना वो भी है जिसने उनके करियर पर ब्रेक भी लगाया और मौत के मुंह तक पहुंचाया. 2014 में ऐसी बीमारी हुई जिसमें शरीर के हॉर्मोन बनने बंद हो जाते हैं और इससे वो जूझ रही थीं. डॉक्टरों ने भविष्यवाणी कर दी कि आगे काम नहीं कर पाएंगी, जिंदगी भर स्टेरॉइड्स पर जीना होगा. सुष्मिता सेन ने इसे नियति नहीं बनने दिया. मेंटल पावर से बीमारी को हराकर कमबैक किया. 2019 तक पूरी तरह ठीक होने के बाद ओटीटी की दुनिया में आर्या के साथ कदम रखा. आर्या और ताली में उन्होंने कर दिया जो किसी जो हमेशा से करना चाहती थी. 50 साल की उम्र में अब ओटीटी की स्टार हैं सुष्मिता सेन.
ललित-सुष्मिता के बीच क्या रिश्ता?
2010 से भारत के घोषित भगोड़े ललित मोदी की जिंदगी में सुष्मिता सेन ने तब दस्तक दी जब वो अकेले मारे-मारे भागे-भागे फिर रहे हैं. 2018 में उनकी पत्नी मीनू की कैंसर से मौत हुई. ललित मोदी की पर्सनल लव लाइफ की भी यूनिक कहानी रही. उन्होंने उम्र में नौ साल बड़ी सौतेली मां की सहेली मीनू सग्गर से 1991 में शादी की थी. मीनू भी शादीशुदा और एक बेटी की मां थीं, लेकिन ललित मोदी ने केवल प्यार दिया बल्कि पत्नी की बेटी को भी अपनाया.
ललित मोदी की जिंदगी तूफान में फंसी लेकिन मीनू से रिश्ता मजबूत रहा. मीनू ने जब साथ छोड़ा तब तक ललित मोदी तब तक भारत में अपना सब कुछ गंवाकर भागने-छुपने के लिए जमीन तलाश रहे थे. 2022 में उन्होंने सुष्मिता सेन को बेटर हाफ बताया तब लगा कि बुरे वक्त में भी नए सिरे से जिंदगी की शुरूआत कर रहे हैं लेकिन इतने साल बाद भी सुष्मिता और ललित मोदी जहां थे, वहीं हैं.
ADVERTISEMENT


