पश्चिम बंगाल में जब से TMC के हाथ से सत्ता की गई है और भाजपा की सरकार बनी है, तब से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है. एक ओर TMC नेताओं की नाराजगी सामने आ रही है, जिससे अंदरूनी कलह अब धीरे-धीरे सार्वजनिक हो रहा है, तो दूसरी तरफ सुभेंदु सरकार ने लॉ एंड ऑर्डर को बरकरार रखने के लिए प्रशासन को सख्ती रखने का आदेश दिया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें दावा किया जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से TMC नेता लोगों से काम कराने के बहाने लिए गए कटमनी यानी कमीशन लौटा रहा है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था सख्त
पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद से ही पुलिस-प्रशासन की सख्ती और कार्रवाई की खबरें सामने आने लगी है. पुलिस किसी भी तरह की गलत गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और मामले से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है और उनपर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है.
कटमनी लौटाने का वीडियो वायरल
सरकार के सख्त रवैये और लगातार हो रहे कार्रवाई ने अब भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ा दी है. भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस(TMC) के नेताओं की भ्रष्टाचार के मामलों में हो रही लगातार गिरफ्तारियों के बीच अब जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी दहशत का माहौल देखा जा रहा है. इस बीच दावा किया जा रहा है कि दक्षिण 24 परगना के नामखाना में एक स्थानीय नेता लोगों को पैसे लौटाते हुए दिखाई दे रहा है.
दरअसल, इस नेता पर आरोप है कि इसने PM आवास योजना के तहत घर दिलाने के बदले 45 लाभार्थियों से 5,000 रुपए प्रति व्यक्ति अवैध तरीके से वसूले गए थे. लेकिन जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ रहा है तो अब नेताओं को गिरफ्तारी का डर सता रहा है और कानूनी शिकंज में फंसने से पहले कटमनी(कमीशन के तौर पर ली गई रकम) लौटा रहे है.
बीरभूम में TMC नेता की हुई थी पिटाई
इससे पहले बीरभूम जिले से कटमनी को लेकर कहानी सामने आई थी. बीरभूम के दुबराजपुर नगरपालिका में कटमनी देने के बाद जब काम नहीं हुआ तो कई लोग TMC पार्षद के घर पहुंचे थे. लेकिन वहां पर वो मौजूद नहीं थे इसलिए गुस्साई भीड़ ने उनके करीबी और TMC नेता कि चप्पल, लात-घूंसे से जमकर पिटाई कर दी थी.(पढ़ें पूरी खबर)
ADVERTISEMENT


