विधायकों के बाद अब सांसदों की बारी...ममता की पार्टी TMC के 23 सांसद बागी गुट के संपर्क में, टूट जाएगी पार्टी?

इंद्रजीत कुंडू

05 Jun 2026 (अपडेटेड: Jun 5 2026 4:52 PM)

TMC Crisis Update: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल! TMC के 58 विधायकों की बगावत के बाद अब 23 सांसदों के भी बागी गुट के संपर्क में होने की चर्चा तेज हो गई है. अभिषेक बनर्जी से नाराज नेताओं के पाला बदलने की अटकलों के बीच ममता बनर्जी ने आपात बैठक बुलाई है. जानिए क्या टूट सकती है TMC, क्या है सांसदों का नंबर गेम और कैसे बदल सकते हैं बंगाल की राजनीति के समीकरण.

West Bengal Political Crisis
West Bengal Political Crisis
Google CTA

पश्चिम बंगाल में इस वक्त राजनीति का अलग ही चेहरा देखने को मिल रहा है. जब से ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस यानी TMC विधानसभा चुनाव में हारी है, तब से ही पार्टी के अंदर मानिए भूचाल सा आग गया है. इसी बीच ममता बनर्जी ने जब ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी से निकाला तो पार्टी में बगावत देखने को मिली. TMC के 80 में से 58 विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को समर्थन दिया और विधानसभा स्पीकर में उन्हें नेता प्रतिपक्ष भी मान लिया. लेकिन अब ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका लग सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, TMC गुट के 23 सांसद बागी गुट के संपर्क में है और अपना अलग गुट बना सकते है. विस्तार से जानिए इस सियासी उठा-पटक की पूरी कहानी.

Read more!

क्यों बदलेंगे सांसद पाला?

TMC में विधायकों के बागी होने के बाद अब सांसदों के बागी होने की चर्चा जोरों पर है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक TMC के 23 सांसद बागी गुट के संपर्क में हैं. बताया जा रहा कि ये सारे नेता अभिषेक बनर्जी से नाराज है और इसी वजह से वो पार्टी से अलग अपनी गुट बना सकते है. कहा जा रहा है कि पार्टी के एक बेहद वरिष्ठ सांसद इस संभावित बगावत की अगुवाई कर रहे हैं. चर्चा तो यह भी थी कि TMC के 20 सांसद भाजपा में भी जाने वाले थे. 

ऋतब्रत बनर्जी के नए बयान ने बढ़ाया सस्पेंस!

इसी बीच बागी विधायक दल के सबसे बड़े नेता ऋतब्रत बनर्जी के एक बयान ने और सस्पेंस बढ़ा दिया है. ऋतब्रत ने कहा है कि, थोड़ा धैर्य रखिए, बहुत कुछ हो सकता है...मैं वर्तमान में जीता हूं, कल क्या होगा, यह कोई नहीं कह सकता है. हालांकि TMC के सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि, पिछले सात दिन से मेरी किसी भी सांसद से बात नहीं हुई है, इसलिए यह नहीं कह सकता कि सांसद क्या कदम उठाएंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले हफ्ते TMC में टूट हो सकती है और 23 सांसद भी बागी गुट के साथ जा सकते हैं. 

अगर पाला बदले तो क्या होगा नंबर गेम?

अगर TMC के 23 सांसद पाला बदलते है तो ममता बनर्जी की पार्टी लगभग पूरी तरह टूट जाएगी. नंबर गेम की बात करें तो TMC के लोकसभा में 28 सांसद है. ऐसी स्थिति में दल-बदल कानून से बचने के लिए सांसदों के बागी गुट को 19 सांसदों की जरूरत होगी और मौजूदा बागी सांसदों की संख्या 23 है. वहीं राज्यसभा में TMC के 13 सांसद है और दल-बदल कानून से बचने के लिए उन्हें महज 9 सांसदों की जरूरत होगी.

ममता कर रही बैठक

इधर पार्टी के नेता बागी हो रहे हैं तो दूसरी तरफ ममता बनर्जी एक्शन मोड में आ गई. ममता बनर्जी ने अपने कालीघाट स्थित आवास पर बड़ी बैठक बुलाई है और शाम 4 बजे से यह बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में TMC के वरिष्ठ और ममता बनर्जी के करीबी नेता ही शामिल है. 58 विधायकों के बागी होने के बाद ममता बनर्जी की यह पहली बैठक है और इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है.

'ममता बनर्जी ही हमारी नेता, सिर्फ मार्गदर्शक नहीं...', TMC के बागी विधायकों के गुट में हो गई बड़ी फूट?