'ममता बनर्जी ही हमारी नेता, सिर्फ मार्गदर्शक नहीं...', TMC के बागी विधायकों के गुट में हो गई बड़ी फूट? 

अनुपम मिश्रा

• 03:50 PM • 05 Jun 2026

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में TMC की चुनावी हार के बाद पार्टी के भीतर बगावत और नेतृत्व संकट गहराता दिख रहा है. बागी विधायक गुलशन मलिक ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ममता बनर्जी सिर्फ मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उनकी नेता हैं. 58 विधायकों के बागी गुट में फूट की अटकलों के बीच ममता बनर्जी ने कालीघाट आवास पर अहम बैठक बुलाई है. जानिए पूरी कहानी.

TMC Leadership Crisis
TMC Leadership Crisis
Google CTA

पश्चिम बंगाल में जब से चुनाव में TMC की हार हुई है, तब से ही वहां की सियासत का रंग बदलते हुए नजर आ रहा है. TMC के हाथ से सत्ता जाने के बाद पश्चिम बंगाल से रोज कुछ ना कुछ ऐसी जानकारी सामने आती ही है, जो कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसी बीच TMC से निष्कासित ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा की अगुवाई में 58 विधायक बागी हो गए और विधानसभा स्पीकर ने बागी गुट के दावा मानते हुए ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष मान लिया. लेकिन अब इस मामले में नया ट्विस्ट आया है और बागी विधायक गुलशन मलिक ने कहा है कि ममता बनर्जी ही हमारी नेता है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Read more!

'...तब हम नहीं मानेंगे'

पश्चिम बंगाल में TMC के बागी नेताओं ने नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अलग ही राग छेड़ दी है. नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अब बागी गुट के विधायकों में भी फूट पड़ती हुई दिखाई दे रही है. हावड़ा के पांचला से TMC विधायक गुलशन मलिक जो कि बागी खेमे के नेता है, उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि, अगर ममता बनर्जी सिर्फ मार्गदर्शक रहेगी, नेतृत्व छोड़ देगी, हमारी नेता नहीं रहेगी, तब हम नहीं मानेंगे. गुलशन मलिक के बयान से साफ है कि पश्चिम बंगाल में एक बार फिर नया राजनीतिक क्रम देखने को मिल सकता है.

'मेरे पास 5-6 विधायक...'

गुलशन मलिक ने दावा करते हुए कहा है कि उनके संपर्क में 5-6 विधायक ऐसे भी है, जिनसे मेरी इस मुद्दे पर बात भी हुई है. गुलशन ने कहा कि इन विधायकों के साथ एक मीटिंग में इस बात पर चर्चा भी हुई है और सबका कहना है कि ममता बनर्जी ही हमारी नेता है और यह जो सिर्फ मार्गदर्शक की बात हो रही है, उसे हम नहीं मानेंगे. गुलशन ने दोहराते हुए कहा कि ममता बनर्जी ही हमारी नेता और ऐसी ही बात भी हुई थी.

ममता बनर्जी ने बुलाई बड़ी बैठक

पश्चिम बंगाल में इस सियासी उठा-पटक के बीच नई जानकारी सामने आई है. TMC में बगावत के बीच अब ममता बनर्जी एक बार फिर एक्टिव हो गई है. ममता बनर्जी ने पार्टी के बड़े नेताओं की एक बैठक बुलाई है. यह मीटिंग ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर शाम 4 बजे से होगी. विधायकों के बागी होने के बाद पहली बार ममता ने यह बैठक बुलाई है और कहा जा रहा है कि इसमें कई तमाम बड़े फैसले लिए जा सकते है.

58 बागी विधायकों के समर्थन से ऋतब्रत बनर्जी चुन लिए गए विधायक दल का नेता, TMC में दो फाड़ के पीछे 2 नेताओं की पूरी कहानी!