White Rabbit Technology: भारत ने लॉन्च किया अपना टाइम नेटवर्क, GPS पर निर्भरता होगी खत्म

आयुष मिश्रा

20 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 20 2026 5:53 PM)

भारत ने White Rabbit Technology के जरिए अपना स्वदेशी टाइम नेटवर्क तैयार कर लिया है. जानिए यह तकनीक क्या है, GPS पर निर्भरता कैसे कम करेगी और बैंकिंग, स्टॉक मार्केट, पावर ग्रिड व साइबर सुरक्षा के लिए क्यों है अहम.

NewsTak
भारत ने लॉन्च किया अपना टाइम नेटवर्क
Google CTA

क्या आपको पता है कि अगर आज अमेरिका अपना जीपीएस सिस्टम बंद कर दे, तो भारत के बैंक रुक सकते हैं, हमारा स्टॉक मार्केट क्रैश हो सकता है और यहां तक कि हमारा पावर ग्रिड भी ठप हो सकता है? जी हां, सिर्फ एक 'टाइम सिग्नल' की वजह से! लेकिन अब... भारत ने पश्चिम की इस गुलामी को जड़ से उखाड़ फेंकने का फैसला कर लिया है . 'इंडिपेंडेंस' के बाद भारत के टाइम इंफ्रास्ट्रक्चर में अब तक का सबसे बड़ा और सबसे क्रांतिकारी बदलाव हो चुका है . भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर 'व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी' को तैनात कर दिया है . ये कोई मामूली अपडेट नहीं है, ये भारत की 'डिजिटल संप्रभुता' की घोषणा है . आज के वीडियो में हम डिकोड करेंगे कि कैसे भारत ने 'पश्चिमी तकनीक' को किनारे लगाकर अपना खुद का इंडियन स्टैंडर्ड टाइम डिसेमिनेशन नेटवर्क खड़ा किया है . आखिर ये 'सफ़ेद खरगोश' यानी व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी क्या है? और क्यों चीन से लेकर अमेरिका तक भारत के इस कदम को गौर से देख रहे हैं?

Read more!

दरअसल, हम सबको लगता है कि समय देखने के लिए सिर्फ एक घड़ी काफी है . लेकिन एक देश के लिए समय सिर्फ 'घंटे और मिनट' नहीं होता, ये 'डाटा' होता है . अब तक भारत समेत दुनिया के अधिकांश देश सटीक समय के लिए अमेरिका के जीपीएस, रूस के ग्लोनास या यूरोप के गैलीलियो सैटेलाइट्स पर निर्भर थे . हमारे बैंक, टेलीकॉम टावर्स और डिफेंस सिस्टम इन्हीं विदेशी सैटेलाइट्स से 'टाइम सिंक' करते हैं . लेकिन यहां एक बड़ा खतरा है 'किल स्विच' . सोचिए, अगर किसी युद्ध की स्थिति में या रणनीतिक तनाव के दौरान कोई देश इन सिग्नलों को जैम कर दे या हमें गलत समय भेजना शुरू कर दे (जिसे 'स्पूफिंग' कहते हैं).

इससे क्या होगा ? 

  • बैंकिंग: करोड़ों के ट्रांजैक्शन फेल हो जाएंगे क्योंकि टाइम स्टैम्प मैच नहीं करेगा .
  • स्टॉक मार्केट: मिलीसेकंड्स की देरी से अरबों का नुकसान हो सकता है .
  • पावर ग्रिड: बिजली की सप्लाई ठप हो सकती है .

इसीलिए, भारत ने अब "वन नेशन, वन टाइम" के मंत्र के साथ अपनी आत्मनिर्भरता की नींव रखी है .

अब सवाल आता है, ये 'व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी' क्या बला है? क्या ये कोई एआई है? नहीं!

 क्या है व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी?

इसका नाम *एलिस इन वंडरलैंड* के उस खरगोश पर रखा गया है जो हमेशा अपनी जेब घड़ी देखता रहता था और समय के लिए पागल था . ये तकनीक मूल रूप से स्विट्जरलैंड की प्रसिद्ध लैब सर्न में विकसित की गई थी—वही जगह जहां 'गॉड पार्टिकल' की खोज हुई थी . सामान्य जीपीएस आधारित टाइमिंग की सटीकता (प्रिसीजन) लगभग 10 नैनोसेकंड होती है . सुनने में यह बहुत कम लगता है, लेकिन भविष्य की टेक्नोलॉजी के लिए यह काफी नहीं है . वहीं, भारत की ये नई व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी 1 नैनोसेकंड से भी कम की सटीकता देती है . यानी यह जीपीएस से 10 गुना ज्यादा सटीक है! भारत ने इस 'ओपन सोर्स' तकनीक को लिया, उसे अपनी जरूरतों के हिसाब से 'मॉडिफाई' किया और अब इसे नेशनल लेवल पर तैनात कर दिया है. 

इस पूरे मिशन का केंद्र है नई दिल्ली में स्थित सीएसआईआर-नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी (एनपीएल) . यहां भारत की 'एटॉमिक क्लॉक्स' (परमाणु घड़ियां) रखी हैं, जो भारत का अधिकारिक समय तय करती हैं . अब तक चुनौती ये थी कि इस सटीक समय को पूरे देश में बिना किसी देरी के कैसे पहुंचाया जाए? यहीं काम आती है व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी और बीएसएनएल का फाइबर नेटवर्क.

 भारत का नया 'टाइम नेटवर्क' कैसे काम करेगा?

  • फाइबर ऑप्टिक्स: अब समय सैटेलाइट से नहीं, बल्कि जमीन के नीचे बिछे सुरक्षित फाइबर केबल्स के जरिए ट्रैवल करेगा .
  •  नो जैमिंग: क्योंकि यह फिजिकल केबल पर है, इसलिए कोई भी विदेशी ताकत इसे स्पेस से जैम या हैक नहीं कर सकती .
  • सिंक्रोनाइजेशन: बेंगलुरु, चेन्नई और अन्य शहरों की लैब अब सीधे दिल्ली से जुड़ी होंगी .


केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी जी ने जब बेंगलुरु में इसका उद्घाटन किया, तो यह संदेश साफ था, भारत अब 'डिजिटल गुलाम' नहीं रहेगा . इस प्रोजेक्ट में इसरो, बीएसएनएल, सेबी, एनएसई और कई बड़ी संस्थाएं शामिल हैं . जब हमारा अपना नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) इस स्वदेशी टाइमिंग सिस्टम पर चलेगा, तो हम ग्लोबल साइबर हमलों से सुरक्षित होंगे . यह 'मेक इन इंडिया' का सबसे बड़ा उदाहरण है . हमने न सिर्फ विदेशी हार्डवेयर को डंप किया है, बल्कि अपना खुद का एक ऐसा इकोसिस्टम बनाया है जो हैक-प्रूफ है . यह भारत की 'साइबर सुरक्षा' और 'वित्तीय सुरक्षा' के लिए एक अभेद्य किला है.

खैर,अक्सर हमें लगता है कि बड़ी मिसाइलें या फाइटर जेट्स ही देश को सुरक्षित रखते हैं . लेकिन सच तो ये है कि आज के डिजिटल युग में, जो देश 'समय' को कंट्रोल करता है, वही भविष्य को कंट्रोल करता है . व्हाइट रैबिट टेक्नोलॉजी को अपनाकर भारत ने दुनिया को दिखा दिया है कि हम अब किसी के रहमो-करम पर नहीं हैं . हम अपना समय खुद तय करेंगे, अपनी शर्तों पर .